फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ranikhet beat Basabheeda by 136 runs

Almora News: रानीखेत ने बसभीड़ा को136 रनों से हराया

Tue, 04 Apr 2023 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 04 Apr 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Ranikhet beat Basabheeda by 136 runs
जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में अतिथियों के साथ क्रिकेट खिलाड़ी। संवाद
रानीखेत (अल्मोड़ा)। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा की ओर से यहां सीनियर पुरुष जिला क्रिकेट लीग शुरू हो गई है। बारिश बाधित इस मुकाबले में रानीखेत क्लब की टीम ने डकवर्थ लुइस नियम के आधार पर बसभीड़ा स्पोर्ट्स क्लब को 136 रनों से हराया।
विज्ञापन

रानीखेत क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 37.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 236 रन बनाए। विजय बोरा ने सर्वाधिक 51 रनों की पारी खेली और नवीन ने नाबाद 35 रन बनाए। बसभीड़ा स्पोर्ट्स क्लब के लिए अमित बिष्ट ने चार विकेट और कीर्ति कुमार ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बसभीड़ा 19.4 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 73 रन ही बना पाई।
विज्ञापन

रानीखेत क्लब के चंदन सिंह और मनोज बिष्ट ने दो-दो विकेट लिए। इससे पहले क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के संरक्षक हिमांशु उपाध्याय, अनिल गोयल, गोविंद बिष्ट एवं संजय मेहरा, सुमित गोयल ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। वहां एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश मनराल, सचिव हर्ष गोयल, उप सचिव धीरज वर्मा, पंकज जोशी, दीप उपाध्याय, जयंत रौतेला, संजय बिष्ट, नवीन किरौला आदि थे। निर्णायक की भूमिका नकुल अधिकारी व रितिक ने और स्कोरर की भूमिका हिमांशु और चेतन ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed