{"_id":"291c3ccb96f02fdeb3e6d7997ae22bb3","slug":"ranikhet-18-domestic-gas-cylinders-seized-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानीखेत में 18 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानीखेत में 18 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Fri, 25 Dec 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसोई गैस के घरेलू सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग होने की शिकायत के बाद संयुक्त मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों ने पूरे बाजार में शुक्रवार की सुबह छापे मारे। इस दौरान 18 घरेलू सिलेंडरों को जब्त कर लिया गया। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने बताया कि घरेलू सिलेंडरों का दुरुपयोग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दूसरी तरफ छापे की कार्रवाई के चलते व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
संयुक्त मजिस्ट्रेट विनीत कुमार ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडर नहीं मिलने की शिकायतें थीं। इसीलिए शुक्रवार को उन्होंने चार टीमों का गठन किया, इन टीमों ने केमू स्टेशन, गांधी चौक, रोडवेज स्टेशन सहित तमाम होटलों में चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
इस दौरान 18 घरेलू सिलेंडर जब्त कर लिए गए। इनका व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा था। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने कहा कि तमाम कोशिशों के बावजूद घरेलू गैस का व्यवसायीकरण नहीं रुक रहा है। प्रशासन अब नियमित रूप से छापामारी की कार्रवाई करेगा और पकड़े जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन