फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   rams coronation

अवध में आयी बहार... राम का हुआ राज्याभिषेक...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
rams coronation
एनटीडी की रामलीला में कुंभकर्ण और लक्ष्मण संवाद का दृश्य। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। नगर में अधिकांश स्थानों पर राम राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन हो गया। जबकि एनटीडी सहित कुछ जगहों पर अभी भी रामलीला का मंचन जारी है। समापन दिवस पर खत्याड़ी और कर्नाटकखोला में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने पात्रों को पुरस्कार बांटे। धारानौला में भी भरत मिलाप, राम राज्याभिषेक का मंचन हुआ। साथ ही विहान संस्था के कलाकारों ने रंगारंग लोक नृत्य प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

नगर के हुक्का क्लब, एनटीडी, धारानौला, राजपुरा, नंदादेवी, खत्याड़ी, सरकार की आली और कर्नाटक खोला में देर रात तक रामलीला मंचन जारी रहा। खत्याड़ी में पूर्व विधायक और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा और डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने रामलीला के पात्रों को पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन

कमेटी अध्यक्ष प्रताप कनवाल ने सभी का आभार जताया। धारानौला में भरत मिलाप, राम राज्याभिषेक के बाद पारितोषिक वितरण किया गया। इस मौके पर विहान संस्था के कलाकारों ने बग्वाल नृत्य सहित कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इससे पहले दीप जोशी और गीता महरा आदि ने रामलीला का उद्घाटन किया। अतिथियों ने सभी कलाकारों को पुरस्कार भी बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य संयोजक मनोज सनवाल ने सभी का आभार जताया। इस दौरान अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राजेंद्र मैठाणी, लता तिवारी, दीपक जोशी, किशन गुरुरानी, भूपाल मनराल, सिद्धार्थ जोशी समेत कमेटी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। एनटीडी की रामलीला में कुंभकर्ण, मेघनाद, अहिरावण, रावण वध और सुलोचना विलाप के दृश्य का मंचन किया गया।

कुंभकर्ण के पात्र गिरीश धवन समेत रावण, मेघनाद के अभिनय पर लोगों ने खूब तालियां बजाईं। कर्नाटकखोला में भी राम राज्याभिषेक के बाद पुरस्कार वितरण किया गया। मुख्य अतिथि डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने पात्रों को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत कमेटी की सभी बालिकाओं को पुरस्कृत करेंगे। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद कर्नाटक और बिट्टू कर्नाटक ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed