फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ramleela in various areas of Ranikhet

चिलियानौला की रामलीला में भरत मिलाप के दृश्यों ने मोहा मन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Ramleela in various areas of Ranikhet
चिलियानौला की रामलीला में भरत मिलाप के दौरान राम की भूमिका में प्रदीप और लक्ष्मण की भूमिका में गौ - फोटो : RANIKHET
भरत मिलाप के प्रसंग ने मोहा मन
विज्ञापन

रानीखेत (अल्मोड़ा)। चिलियानौला में रामलीला जारी है। पांचवें दिन यहां भरत मिलाप आदि प्रसंगों का मंचन किया गया। भरत की भूमिका अनुज देव, दशरथ की भूमिका कैलाश चौहान निभा रहे हैं। रामलीला कमेटी चिलियानौला बधाण की ओर से आयोजित रामलीला को देखने के लिए लोगों में उत्साह है। वहां पर मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख धन सिंह रावत, कमेटी के अध्यक्ष भानू कुवार्बी आदि थे। संवाद
धौलछीना में हुआ सूर्पणखा नासिका छेदन
धौलछीना। रामलीला का मंचन जारी है। रामलीला मैदान धौलछीना में शुक्रवार को सूर्पणखा नासिका छेदन, खर-दूषण वध, रावण-सूर्पणखा संवाद, रावण-मारीच संवाद की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान रामलीला देखने पहुंचे लोगों ने तालियों से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात छठे दिन के मंचन का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने दीप जलाकर किया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और राम-भरत के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। रामलीला का मुख्य आकर्षण सूर्पणखा नासिका छेदन रहा। राम दिव्यांश, लक्ष्मण प्रियांश, सीता रेनू नेगी, सूर्पणखा नेहा, खर कुंदन मेहरा, दूषण हरिवंश बिष्ट, रावण उमेश मनराल, मारीच प्रकाश वर्मा और मंत्री का किरदार अंकित व दिनेश ने निभाया। रामलीला देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ रही। यहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष पितांबर पांडे, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, कांग्रेस प्रदेश सचिव परितोष जोशी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गुड्डू भोज, सचिव रामलीला कमेटी नंदा देवी अर्जुन बिष्ट, नंदा देवी रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप मेर, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष तारा चंद जोशी, अध्यक्ष पंचायती राज प्रकोष्ठ हरीश भट्ट, नवीन उपाध्याय, निर्मल उप्रेती, हरीश भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौखुटिया में रामलीला मंचन शुरू
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। नगर पंचायत के फुलई वार्ड से लगे बाजार में करीब तीस साल बाद रामलीला का मंचन शुरू हुआ है। पहले दिन नटी, सूत्रधार, नारद मोह, शिव की तपस्या व विष्णु विवाह के प्रसंग मंचित किए गए। सूत्रधार की भूमिका में 88 साल के देवीदत्त जोशी और नटी की भूमिका में गणेश पांडे थे। नारद प्रेम घनस्याल, विष्णु हर्षिता फुलोरिया, कामदेव प्राची पांडे, लक्ष्मी सालू गोस्वामी, शिव चंदन मेहरा, रावण दिनेश जोशी, कुंभकरण डॉ. नवीन जोशी, विभीषण नंदन अधिकारी, इंद्र प्रताप फर्सवांण, पार्वती गणेश पांडे, मुनी भानु प्रकाश जोशी व गोपाल जोशी थे।

कोरस और राधा-कृष्ण नृत्य के साथ लीला शुरू हुई। गुजरात के पूर्व मुख्य वन संरक्षक और भटकोट निवासी सुरेश चंद्र पंत ने रामलीला का शुभारंभ किया। वहां पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष दानसिंह मनराल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed