फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ramleela In Full Bloom

नाथ ना लू तुमसे उतराई देऊ कर जोर...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Ramleela In Full Bloom
अल्मोड़ा के धारानौला में आयोजित रामलीला का दृश्य। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। श्री राम सांस्कृतिक समिति की ओर से धारानौला स्थित जिला पंचायत परिसर में आयोजित महिलाओं की रामलीला में दूसरे दिन मंथरा कैकई संवाद, दशरथ कैकयी संवाद आदि का मंचन किया गया। केवट प्रसंग दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

केवट प्रभु श्री राम से नाथ ना लू तुमसे उतराई देऊ कर जोर सुनु रघुनंदन, नदी और नाव के हम हैं खेवइयां भव सागर से पार उतारे.. कहकर उनसे नाव में बैठने का आग्रह करते हैं। मुख्य अतिथि रंगकर्मी अखिलेश थापा, विशिष्ट अतिथि दीपक कुमार थे। कार्यक्रम में कैलाश बलोदी, हेम चंद्र भगत, अनुराग तिवारी, अमित भट्ट, राज मेहरा, दीपक डसीला, जयदीप पांडे, पंकज भगत, मोहित कुमार, विजय उप्रेती मौजूद थे।
विज्ञापन

वहीं, रामलीला कमेटी बाड़ेछीना की ओर से राइंका परिसर स्थित रामलीला मंच में रामलीला चल रही है। अब तक ताड़का वध तक के प्रसंग मंचित किए जा चुके हैं। दूसरे दिन दशरथ-विश्वामित्र संवाद आकर्षण का केंद्र रहा। भावेश तिलारा ने राम, गौरव जोशी ने लक्ष्मण, शिवानी जोशी ने सीता, अंजली ने कौशल्या, हिमानी ने सुमित्रा, विनीत जोशी ने कैकई, कविता पैनवाल ने सुनैना, गोपाल मेहरा ने रावण, खष्टी जोशी ने शिव के पात्र का किरदार निभाया। रामलीला हेम तिवारी के निर्देशन में हो रही है। संचालन खिलानंद भट्ट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिलियानौला में हुआ ताड़का वध
रानीखेत/द्वाराहाट। चिलियानौला की रामलीला में दूसरे दिन ताड़का वध सहित तमाम प्रसंगों का मंचन हुआ। रामलीला देखने के लिए यहां दूर दराज के क्षेत्रों से लोग पहुंचे हुए थे। कमेटी के अध्यक्ष भानु कुवार्बी ने सभी सहयोगियों का आभार जताया। फल्द्वाड़ी और मुसनौला की रामलीला जयभीड़ में हुई। तीसरे दिन परशुराम-लक्ष्मण संवाद हुआ। वहां पर पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी आदि थे।

अल्मोड़ा के धारानौला में आयोजित रामलीला का दृश्य।

अल्मोड़ा के धारानौला में आयोजित रामलीला का दृश्य।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed