{"_id":"6337375b83c8d322001c2c29","slug":"ramleela-in-almora-almora-news-hld4775266117","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनहित तोर प्रिया केइँ कीन्हा केहि दुइ सिर केहि जमु चह लीन्हा..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनहित तोर प्रिया केइँ कीन्हा केहि दुइ सिर केहि जमु चह लीन्हा..
विज्ञापन
अल्मोड़ा कर्नाटक खोला में रामलीला मंचन में दशरथ कैकयी संवाद का दृश्य। संवाद
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। नगर के विभिन्न स्थानों पर रामलीला मंचन जारी है। नगर के लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब में बृहस्पतिवार को राम वनवास, मंथरा कैकयी संवाद, दशरथ कैकई संवाद, राम कौशल्या संवाद, राम सीता संवाद, राम लक्ष्मण संवाद, लक्ष्मण सुमित्रा संवाद आदि प्रसंगों का मंचन किया गया।
कैकई के कोप भवन में चले जाने पर दशरथ उसे मनाते हुए कहते हैं सुमुखि सुलोचनी पिक वयनि कारण मोहि जनाव गज गामनी निज कोप कर कारण मोहि सुनाव। कैकई कहती है कि मांगू-मांगू पै कहूं प्रिय कबहु न देहू न..। फिर राजा दशरथ कहते हैं अनहित तोर प्रिया केई कीन्हा केहि दुइ सिर केहि जमु चह लीन्हा..आदि। इस मौके पर जया पांडे, डॉ. दिवा भट्ट, राधि साह, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी मौजूद थे। नंदादेवी मंदिर में मंथरा कैकयी संवाद, दशरथ कैकयी संवाद, राम वनवास आदि प्रसंगों का मंचन किया गया। वरिष्ठ कलाकार और कवि नवीन बिष्ट ने दशरथ के पात्र का जीवंत अभिनय कर दर्शकों का मन मोह लिया।
रामलीला कमेटी के मुख्य संयोजक प्रकाश पांडे ने मंचन में सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। वहां पर अध्यक्ष कुलदीप मेर, सचिव अर्जुन बिष्ट, कोषाध्यक्ष धनंजय साह, उपाध्यक्ष संतोष मिश्रा, संरक्षक राजेश पालनी आदि थे। श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर, रामलीला समिति की ओर से कर्नाटक खोला में आयोजित रामलीला में चौथे दिन कैकई-मंथरा, दशरथ-कैकई संवाद आकर्षण का केंद्र रहे। दर्शकों ने रामलीला ऑनलाइन भी देखी।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि भुवन चंद्र कर्नाटक और नवीन बिष्ट ने संयुक्त रूप से रामलीला का उद्घाटन किया। मनीष तिवारी ने दशरथ, अंशु नेगी ने मंथरा, हर्षिता तिवारी कैकई, दिव्या पाटनी राम, किरन कोरंगा लक्ष्मण, रश्मि कांडपाल सीता, मिनाक्षी जोशी-कौ शल्या, दिव्या जोशी ने सुमित्रा का अभिनय किया। संचालन गीतांजलि पांडे ने किया।

अल्मोड़ा कर्नाटक खोला में रामलीला मंचन में दशरथ कैकयी संवाद का दृश्य। संवाद- फोटो : ALMORA