फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ramleela in Almora

भटकोट में राम ने तोड़ा धनुष, सीता स्वयंवर में उमड़ी भीड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Ramleela in Almora
अल्मोड़ा के धारानौला में आयोजित रामलीला का दृश्य। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिले में विभिन्न स्थानों पर रामलीला मंचन जारी है। श्री राम सांस्कृतिक समिति की ओर से धारानौला स्थित जिला पंचायत परिसर में आयोजित महिलाओं की रामलीला में चौथे दिन बाली सुग्रीव प्रसंग, हनुमान का लंका में प्रस्थान आदि का मंचन किया गया।
विज्ञापन

लीला के मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा राज्यमंत्री बिट्टू कर्नाटक, विशिष्ट अतिथि प्रधान गौरव पाल थे। अध्यक्षता अधिवक्ता पीसी तिवारी ने की। वहीं, बाड़ेछीना में मंगलवार रात दशरथ-कैकेयी संवाद आकर्षण का केंद्र रहा। मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल थे।
विज्ञापन

वहां पर कमेटी के अध्यक्ष कमल बिष्ट, उपाध्यक्ष खष्टी दत्त जोशी, कोषाध्यक्ष दीपक बिष्ट, गोविंद बिष्ट, किशन जड़ौत आदि थे। हारमोनियम पर गिरीश जोशी, तबले पर सुनील कुमार, सूरज कुमार ने संगत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, स्याल्दे के पत्थरखोला में सातवें दिन राम और लक्ष्मण सीता की खोज में सबरी के आश्रम पहुंचे। राम के पात्र का अभिनय सूरज मनराल, लक्ष्मण हिमांशु मनराल, सबरी का अभिनय हेम डुगंरियाल ने किया। यूसीएफ के निदेशक हृदयेश मेहरा और सरपंच संघ के अध्यक्ष चंदन मनराल ने लीला का शुभारंभ किया।
भटकोट में राम ने तोड़ा धनुष
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। भटकोट में रामलीला के तीसरे दिन सीता स्वयंवर का मंचन आकर्षण का केंद्र रहा। ठंड के बावजूद कलाकारों की उम्दा प्रस्तुतियों को देखने के लिए दर्शक देर रात तक बने रहे। रामलीला मंचन में राम का किरदार हर्षिता ने, लक्ष्मण का योगिता ने, जनक का हरीश पंत, सीता का शालू, परशुराम का कैलाश पंत, रावण का दिनेश जोशी, बाणासुर का नंदन अधिकारी, भरत का दीपा आदि ने निभाया। मंच का संचालन लीला जोशी संगेला ने किया।
चिलियानौला में राम को वनवास
रानीखेत/द्वाराहाट। चिलियानौला नगर पालिका क्षेत्र में रामलीला मंचन जारी है। मंगलवार की रात राम वनवास सहित तमाम दृश्यों का मंचन किया गया। वहीं, द्वाराहाट के सूदूरवर्ती जयभीड़ में आयोजित रामलीला के पांचवें दिन केवट राम संवाद, सुमंत का लौटना आदि दृश्यों का मंचन किया गया।
धरमघर में हुआ ताड़का का वध
धरमघर/कांडा। धरमघर और कांडा में रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। दूसरे दिन की लीला में सुबाहु और ताड़का वध की लीला का मंचन किया गया।

धरमघर में दूसरे दिन की लीला की शुरूआत राजा जनक के हल चलानेे और सीता जन्म से हुई। प्रसंग आगे बढ़ता है और राजा दशरथ का दरबार सजता है। इसके बाद राम और लक्ष्मण महर्षि विश्वामित्र के साथ जाते हैं। मंचन में हास्य कलाकार हरीश तिवारी ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। लीला का शुभारंभ गंगोलीहाट के पूर्व विधायक नारायण राम आर्य ने किया। वहीं, कांडा की रामलीला में भी दर्शकों की काफी संख्या जुट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed