फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ramleela among light rain in Nandadevi

नंदादेवी में हल्की बारिश के बीच हुई रामलीला

Sun, 24 Sep 2017 09:56 PM IST
almora
almora Updated Sun, 24 Sep 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
Ramleela among light rain in Nandadevi
अल्मोड़ा के नंदादेवी में आयोजित रामलीला का एक दृश्य। - फोटो : अमर उजाला

 शनिवार रात को भी बारिश के चलते कई स्थानों पर रामलीला नही हुई, हालांकि नंदादेवी में रामलीला का मंचन हुआ। नंदादेवी में गत रात सीता जन्म, ताड़िका-राम-लक्ष्मण संवाद, विश्वामित्र-जनक संवाद, राम का विश्रामित्र के साथ जाना, ताड़िका वध आदि प्रसंगों का मंचन हुआ। बारिश और ठंड के बावजूद बीते दिन नंदादेवी में रामलीला देखने को लोगों की काफी भीड़ जुटी। नगर में विभिन्न जगहों पर हो रहे दुर्गा महोत्सव में भी देर रात तक महिलाएं भजन-कीर्तन करने पहुंच रही हैं।               

विज्ञापन


 तीन दिन की बारिश के दौरान नगर में अधिकांश स्थानों में रामलीला मंचन नहीं हो सका, लेकिन शनिवार को हल्की बारिश के बीच भी नंदादेवी में रामलीला मंचन हुआ और काफी संख्या में लोगों ने रामलीला का आनंद लिया। ताड़िका, सीता, राम, लक्ष्मण के पात्रों ने शानदार अभिनय किया। नंदादेवी में केंद्रीय विद्यालय में कक्षा छह में अध्ययनरत प्रेरणा जोशी ने सीता के पात्र का शानदार अभिनय कर लोगों का मन मोह लिया।  बारिश के कारण शनिवार रात अन्य स्थानों पर रामलीला नहीं हो सकी।  
विज्ञापन


इधर धारानौला, लाला बाजार, गंगोला मोहल्ला, लक्ष्मेश्वर, राजपुरा, पातालदेवी, नरसिंह बाड़ी, चौघानपाटा, खत्याड़ी आदि जगहों पर चल रहे दुर्गा महोत्सव में भी भजनों का दौर देर रात तक चला। इस दौरान नगर और बाहर की टीमों ने माता के भजनों की प्रस्तुतियां दीं। दुर्गा महोत्सव में महिलाओं की अच्छी खासी तादात देखने को मिली। रविवार को मौसम ठीक होने के बाद उम्मीद जताई जा रही कि रामलीलाओं में दर्शकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।        

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed