फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ramganga Seva Samiti re-distributed 100 dustbin

 रामगंगा सेवा समिति ने फिर बांटे 100 कूड़ादान

Thu, 07 Sep 2017 10:37 PM IST
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 07 Sep 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
Ramganga Seva Samiti re-distributed 100 dustbin
चौखुटिया में दूसरे चरण के कूड़ादान बांटते रामगंगा सेवा समिति के कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala

 रामगंगा सेवा समिति का स्वच्छता अभियान जारी है। समिति के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को दूसरे चरण का कूड़ेदान बांटने का अभियान शुरू किया। इस दौरान करीब सौ कूडेदान बांटे गए। इससे पूर्व कालीगाड़ और अगनेरी मंदिर में सफाई अभियान चलाया गया।

विज्ञापन


‘साथी हाथ बढ़ाना एक अकेला थक जाएगा, मिलकर बोझ उठाना’ कुछ इसी तरह के संदेश देते हुए रामगंगा सेवा समिति के कार्यकर्ता स्वच्छता को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। गत दिनों पहले चरण में ढाई सौ कूड़ा दान बांटने के बाद दूसरे चरण में सौ कूड़ादान बांटे गए हैं। समिति के कार्यकर्ताओं का कहना है कि कूड़े दान के लिए खली टिन मिलने में विलंब होने से दूसरे चरण के कार्य में कुछ समय लग गया है। 
विज्ञापन


इधर बाजार के सभी दुकानदारों और अन्य लोगों ने समिति के प्रयासों की प्रशंसा की है। लोगों का कहना है कि बिना संसाधनों के स्वच्छता अभियान में लगी रामगंगा सेवा समिति के कार्यकर्ताओं की ये टोली असल मायने में हिमालय की सजग प्रहरी है। पर्यावरण का संरक्षण इसी तरह के निस्वार्थ प्रयासों से ही संभव है। कूड़ादान बांटने वालों में डा.कुलदीप सिंह बिष्ट, गिरधर खत्री, राजेश अग्रवाल, राजू पांडे, एलडी मठपाल व जीवन नेगी आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed