{"_id":"57a4defc4f1c1bc3762bb262","slug":"rally-of-ncc","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी कैडेटों ने निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी कैडेटों ने निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 06 Aug 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
एनसीसी की रैली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। स्वच्छता अभियान पखवाड़े के तहत 77 वीं एनसीसी वाहिनी अल्मोड़ा, स्वयंसेवी संगठन ग्रीन हिल्स संस्था की ओर से कैडेटों ने डोबानौला, हाथीनौला, क्रियानौला, तुलाराम वर नौला की सफाई की। बाद में कैडेटों ने बाजार में जागरूकता रैली भी निकाली। नौलों के आसपास उगी झाड़ियों, कूड़े का निस्तारण किया।
विज्ञापन
एनसीसी के कर्नल अजय जोशी ने कहा कि कैडेट लोगों को स्वच्छता के प्रति सभी लोगों को जागरूक करें। कर्नल जेएस रौतेला ने कहा कि स्वच्छता से ही पर्यावरण संरक्षित रहेगा। एसएसजे परिसर के एनसीसी अधिकारी कैप्टन डीएस बिष्ट ने कहा कि स्वच्छता कार्यक्रम में जनता की भागीदारी करनी होगी। प्रफुल्ल पंत ने नौलों का इतिहास, महत्व के बारे में बताया। सफाई अभियान के बाद कैडेटों ने बाजार में स्वच्छता जागरूकता रैली भी निकाली।
विज्ञापन
वहां रीता दुर्गापाल, डॉ. जेसी दुर्गापाल, भावना जोशी, वसुधा पंत, वाहिनी के सूबेदार मेजर प्रवीन सिंह आदि थे। उधर गोविंद बल्लभ पंत जीआईसी खूंट के एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत धामस से खूंट गांव तक जागरूकता रैली निकाली। छात्र-छात्राओं ने जीबी पंत स्मारक आदि सार्वजनिक स्थलों की सफाई भी की। कैडेटों समेत एनसीसी प्रभारी भगवती पपनै, प्रशिक्षक हर्षित आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन