{"_id":"59b133ec4f1c1bfd7f8b4b28","slug":"rajuha-s-trainer-dr-vinita-got-the-governor-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजूहा गाड़ी की शिक्षिका डॉ. विनीता को मिला राज्यपाल पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजूहा गाड़ी की शिक्षिका डॉ. विनीता को मिला राज्यपाल पुरस्कार
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
शिक्षिका को राज्यपाल पुरस्कार देते मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा, पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राजकीय जूनियर हाइस्कूल गाड़ी की सहायक अध्यापिका डॉ. विनीता खाती को राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। पांच सितंबर को यह पुरस्कार देहरादून में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत और राज्यपाल ने उन्हें प्रदान किया। पुरस्कार मिलने पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
बता दें कि डॉ. विनीता हर वर्ष वनाग्नि सुरक्षा कार्यों में भी अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विज्ञान और गणित विषय को रुचिकर बनाने के लिए बाल शोध प्रोजेक्ट कार्य और मॉडल बनाए। इसी साल अल्मोड़ा में बाल शोध प्रोजेक्ट और मॉडलों का प्रदर्शन किया। इसमें विद्यालय ने पहला स्थान प्राप्त किया था। बालिका शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, शिक्षा के सिद्धांत, क्रियान्वयन शोध पर उनके लेख प्रकाशित हो चुके हैं। ब्यूरो
विज्ञापन