फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Rajasthan Governor Kalyan Singh arrived Jageshwar

जागेश्वर पहुंचे राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह

Sun, 26 Jun 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sun, 26 Jun 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Governor Kalyan Singh arrived Jageshwar
जागेश्वर पहुंचे राजस्‍थान के राज्यपाल कल्याण सिंह - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। राजस्थान के राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह परिजनों के साथ रविवार सायं जागेश्वर धाम पहुंचे और पूजा, अर्चना की। उनके साथ उनकी पुत्रवधू प्रेमलता सिंह और पोते संदीप सिंह भी हैं। पूजा, अनुष्ठान के बाद सिंह रात को अल्मोड़ा लौटे और सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम किया।

विज्ञापन


तय कार्यक्रम के मुताबिक राज्यपाल कल्याण सिंह को दिल्ली से हेलीकॉप्टर से रविवार दिन में 12:15 बजे गुरुड़ाबांज हेलीपैड पहुंचना था। यहां से कार से 12:30 बजे जागेश्वर धाम पहुंचकर श्री सिंह का पूजा, अर्चना का कार्यक्रम था। दोपहर का भोजन करने के बाद 2:30 बजे सिंह को हेलीपैड गुरुड़ाबांज से दिल्ली को लौटना था।
विज्ञापन


बताया जाता है कि मौसम अनुकूल नहीं होने से उनके हेलीकॉप्टर को पंतनगर एयरपोर्ट पर उतरना पड़ा। पंतनगर से सिंह कार से अल्मोड़ा होते हुए सायं के समय 6:32 बजे जागेश्वर धाम पहुंचे। यहां पहुंचने पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों, पुजारियों, प्रशासन के अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह ने जागेश्वर धाम में मंदिरों में पूजा, अर्चना की। पंडों ने बताया कि सिंह की ओर से पूर्व से ही मंदिर में जप अनुष्ठान किया जा रहा था। रविवार को इस अनुष्ठान के पारायण के लिए राज्यपाल परिजनों के साथ यहां पहुंचे।


उन्होंने धार्मिक विधि-विधान के साथ करीब डेढ़ घंटे तक धाम में पूजा, अर्चना की। पूजा-अर्चना करने के बाद सिंह परिजनों के साथ रात्रि विश्राम के लिए अल्मोड़ा सर्किट हाउस के लिए रवाना हुए। सोमवार 27 जून को अल्मोड़ा से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सिंह के साथ उनके एडीसी आईपीएस सुरेंद्र कुमार भी हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed