फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   raise prize

महंगाई का असर ईद की खरीददारी पर

Tue, 05 Jul 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 05 Jul 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
raise prize
बाजार में खरीददारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

 बढ़ती महंगाई का असर ईद-उल- फितर (ईद) पर्व पर भी दिखाई दे रहा है। ईद नकदीक आते ही नगर की बाजारें गुलजार हो जाती थी, लेकिन बढ़ती महंगाई का असर  इस बार ईद पर भी दिखाई दे रहा है। ईद को लेकर बाजारों में खरीददारी करने कम संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। स्थानीय व्यवसायी इसका मुख्य कारण बढ़ती महंगाई को बता रहे हैं। 

विज्ञापन


स्थानीय चंद्र दर्शन के अनुसार ईद का पर्व मनाया जाएगा। ईद को लेकर नगर की दुकानें खजला, फैनी, सिवई, खजूर आदि  सामग्री से सजी हैं। ईद पर्व पर आमतौर पर फैनी, खजला, खजूर, मेवा, सिवई  आदि की खरीददारी की जाती है। घरों में खीर, गुलाब जामुन समेत अन्य मीठी  खाद्य सामग्री बनाई जाती हैं। साथ ही परिवार के सभी सदस्यों के लिए नए कपड़ों की खरीददारी की जाती है। ईद पर्व पर आम तौर पर नगर की बाजारें गुलजार हो जाती थीं, लेकिन  बढ़ती महंगाई के कारण इस बार लोग जेब के मुताबिक ही खरीददारी कर रहे हैं।  नगर के व्यवसायी शाकिर हुसैन ने बताया कि बढ़ती महंगाई का असर ईद की खरीददारी पर पड़ा है। पिछले सालों की तुलना में इस बार बाजार हल्का है।
विज्ञापन


इधर  मोबाइल रिपेयरिंग का काम करने वाले मो. सलीम खान ने बताया कि ईद पर्व पर  पूरे परिवार के लिए नए कपड़ों की खरीददारी की जाती है, लेकिन इस बार बढ़ती महंगाई ने कमर तोड़ दी है। उन्होंने बताया कि सिर्फ बच्चों के कपड़ों में ही  पांच हजार रुपये खर्च हो चुके हैं जबकि परिवार के अन्य लोगों के लिए अभी  खरीददारी ही नहीं की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed