फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Rains have affected normal life, with roads flooded with water due to poor drainage.

Almora News: बारिश से जनजीवन प्रभावित, नालियों की बदहाली से सड़कों पर भरा पानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Rains have affected normal life, with roads flooded with water due to poor drainage.
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर क्षेत्र में रविवार तड़के करीब दो बजे से शुरू हुई बारिश का सिलसिला सुबह तक जारी रहा। कभी तेज तो कभी हल्की बारिश के कारण लोगों को घरों से बाहर निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम का मिजाज ऐसा रहा कि लोगों को जेठ माह के बजाय सावन-भादो जैसी बारिश का एहसास हुआ।
विज्ञापन


बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया जिससे पेयजल संकट से कुछ राहत मिली और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान आंधी-तूफान का असर भी देखने को मिला। बारिश के कारण कई मोटर मार्गों पर बने गड्ढों में पानी भर गया, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हुई। वहीं सोमेश्वर बाजार और आसपास के क्षेत्रों में नालियों की सफाई नहीं होने से जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों पर तालाब जैसे हालात बनने से पैदल यात्रियों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश और जलभराव के कारण क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित रहा।हालांकि दोपहर बाद बादल छंटने के साथ धूप निकल आई और तापमान फिर बढ़ने लगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed