फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Rain In Ranikhet Creates Dual Effects

बारिश से खिले काश्तकारों चेहरे, सड़कों पर जल भराव ने खोली पोल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Rain In Ranikhet Creates Dual Effects
रानीखेत राय स्टेट पर सड़क में जल भराव से परेशान राहगीर। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। क्षेत्र में रविवार की रात शुरू हुई बारिश ने जहां काश्तकारों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं पहली ही बारिश में सड़कों पर जलभराव ने विभाग के दावों की पोल खोल दी है। जगह-जगह निकास नालियां चोक होने से सड़कों पर जलभराव हो गया है। स्थानीय लोगों ने विभाग से बरसात से पूर्व निकास नालियों और कलवर्टों को दुरुस्त करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

बारिश काश्तकारों के लिए वरदान साबित हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों तुरई, लौकी, बैगन, शिमलामिर्च, बंद गोभी, फूल गोभी, धान, मडुवा, सोयाबीन और गहत, झुंगरा की खेती होती है। रविवार की रात हुई रिमझिम बारिश ने किसानों को काफी राहत दी है। मकड़ों के काश्तकार राजेंद्र बिष्ट ने बताया कि बारिश काफी अच्छी हुई है। खरीफ की फसल के लिए भी यह बारिश वरदान साबित होगी, सब्जियों का उत्पादन अच्छा होगा। दूसरी तरफ मई में भीषण गर्मी के बाद अचानक ठंड बढ़ी तो लोगों के गर्म कपड़े निकल आए। सुबह स्कूल के लिए बच्चों को भी स्वेटर और बरसाती पहनकर जाना पड़ा। इधर, पहली बरसात ने ही लोनिवि के दावों की पोल खोल दी है। रानीखेत-अल्मोड़ा मोटर मार्ग में राय स्टेट के पास निकास नाली चोक होने से जबरदस्त जलभराव हो गया।
विज्ञापन

रानीखेत नगर सहित ग्रामीण इलाकों में रही बत्ती गुल
रानीखेत। बारिश के कारण रानीखेत नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। नगर में सुबह तीन घंटे बत्ती गुल रही। दिनभर बिजली की आंख मिचौली चलती रही, जिस कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यूपीसीएल के एसडीओ सौरभ जोशी ने बताया कि रानीखेत नगर में 11 केवी के ब्रेकर में फाल्ट आ गया था। उसे अब ठीक कर लिया गया है। चिलियानौला क्षेत्र में सप्लाई सुचारु रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed