फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Rain in Bageshwar

पश्चिमी विक्षोभ का असर हुआ कम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Rain in Bageshwar
अल्मोड़ा/बागेश्वर। बागेश्वर में शनिवार को एक बार फिर मौसम ने मिजाज बदला और कई स्थानों पर बारिश हुई। शुक्रवार को 13 दिन की लगातार बारिश के बाद जिले में बारिश नहीं हुई। शनिवार को सुबह से आसमान में हल्के बादल थे।
विज्ञापन

शाम करीब चार बजे से बूंदाबांदी शुरू हो गई। जिला मुख्यालय में कुछ देर बारिश हुई। दुगनाकुरी तहसील के धरमघर, बास्ती क्षेत्र में काफी देर तक बारिश हुई।
बारिश के बाद आसमान में इंद्रधनुष का शानदार नजारा देखने को मिला। लोगों ने इंद्रधनुष के नजारे को कैमरे में कैद किया। शाम छह बजे बाद मौसम खुल गया था।
इधर अल्मोड़ा नगर में दिन के समय हल्की बूंदाबांदी हुई। हालांकि दिनभर धूप खिली रही। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा। पिछले कई दिनों से अल्मोड़ा में रुक-रुककर बारिश हो रही है।
विज्ञापन

मई में जिले में सामान्य से दोगुनी बारिश हो चुकी है। शनिवार को दिन के समय मामूली बूंदाबांदी हुई है। हालांकि बाजार क्षेत्र में पहले से ही सन्नाटा था। इधर मौसम विभाग के अनुसार अब पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाले दिनों में बारिश थम जाएगी। फिलहाल बारिश से जंगलों में नई घास आई है, जिससे जंगल में आग की घटनाएं रुक गईं हैं। इधर बारिश होने से खेतों में तो नमी बनी है लेकिन ओलावृष्टि की वजह से किसान मायूस भी हैं।

देर शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। घने बादलों से पटे आसमान के बीच अचानक बारिश शुरू हो गई। सर्द हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में एक बार फिर गिरावट हुई।
वहीं ठप में इजाफा हुआ है। शनिवार शाम करीब सात बजे आसमान में घने बादल पट गए। इसके बाद साढ़े सात बजे से बूंदाबांदी शुरू हुआ।
कुछ देर ठंडी हवाओं के साथ बारिश का दौर चला। बारिश से ठंड में बढ़ोतरी हुई। इस दौरान लोगों ने मई के महीने में गर्म कपड़े निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed