फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Rain in Almora And Bageshwar

अल्मोड़ा और बागेश्वर जिलों में झमाझम बारिश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Rain in Almora And Bageshwar
अल्मोड़ा ठंड बढ़ने के बाद अलाव सेकते लोग। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा/सोमेश्वर। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और अल्मोड़ा में रिमझिम बारिश से तापमान में गिरावट आई है। शनिवार को दिनभर रिमझिम बारिश होते रही। ठंड बढ़ने से लोगों ने हीटर और अलाव का सहारा लिया। बाजार में गर्म कपड़ों की मांग भी बढ़ गई। दूर-दूराज के गांवों से लोग गर्म कपड़े खरीदने के लिए अल्मोड़ा शहर पहुंचे। शनिवार को अधिकतम 16 और न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

दो दिन हो रही रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे में खुशी है। किसानों का कहना है कि यह बारिश धान, गेहूं, आलू की फसल के लिए काफी अच्छा साबित होगा। इस समय बारिश होने से जहां एक ओर गेहूं की फसल अच्छी होगी, वहीं लोगों को बीमारियों से भी निजात मिलेगी। सब्जी के लिए भी इस बारिश को अच्छा माना जा रहा है। किसानों का कहना है बारिश के बाद बर्फ गिर जाती है तो गेहूं की उत्पादन क्षमता भी बढ़ेगी। इसके साथ ही जलस्रोत भी रिचार्ज होंगे। गर्मी के मौसम में भी लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात, निचले इलाकों में बरसे मेघ
गरुड़/बागेश्वर। जिले में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है। कपकोट के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ है। जिले के अन्य क्षेत्रों में तेज बारिश हो रही है। मौसम बदलने से तापमान में भारी गिरावट हो गई है। लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह से आसमान बादलों से ढक गया था। दोपहर बाद से बूंदाबांदी शुरू हो गई। कुछ देर बाद बारिश तेज होने लगी। कपकोट की पिंडर घाटी के खाती, वाछम, बदियाकोट, बोरबलड़ा, कुंवारी सहित बिचला दानपुर के कीमू, गोगिना आदि गांवों के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की सूचना है। मौसम बदलने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। जिले का न्यूनतम तापमान गिरकर चार डिग्री सेल्सियस हो गया है, जबकि अधिकतम तापमान भी 16 डिग्री सेल्सियस हो गया है।
बारिश के बाद बाजार में भी अपेक्षाकृत भीड़ कम रही। लोग ठंड से बचने के लिए घरों के भीतर कैद हो गए। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को रोजमर्रा का कामकाज करने के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

इधर, तेज बारिश के बाद कपकोट, कौसानी, ग्वालदम आदि क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार बन गए हैं। तहसील क्षेत्र में शनिवार तड़के से बारिश है। बारिश से ठंड काफी बढ़ गई है। स्थानीय बाजारों में चहल-पहल नहीं रही। अधिकतर लोग घरों में आग सेकते नजर आए। शाम तक बारिश नहीं रुकी तो रात को कौसानी और ग्वालदम की पहाड़ियों में बर्फबारी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed