फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Rahul Gandhi's Almora rally will be Congress's election campaign launch: Kumari Selja

राहुल गांधी की अल्मोड़ा रैली से होगा कांग्रेस का चुनावी शंखनाद : कुमारी शैलजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 09:32 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi's Almora rally will be Congress's election campaign launch: Kumari Selja

विज्ञापन

अल्मोड़ा। सिमकनी मैदान में बृहस्पतिवार को आयोजित होने वाली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की जनसभा के लिए कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि राहुल गांधी की यह रैली ऐतिहासिक साबित होगी और आगामी 2027 विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के चुनावी अभियान का शंखनाद करेगी।
अल्मोड़ा में एक होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कुमारी शैलजा ने कहा कि जनसभा के लिए लोगों में भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि बाजार भ्रमण और जनसंपर्क अभियान के दौरान कांग्रेस को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। उनके अनुसार भाजपा समर्थक भी कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनने की बात कह रहे हैं और राज्य में बदलाव की आवश्यकता महसूस कर रहे हैं। सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रदेश में कुशासन का माहौल रहा है जिससे जनता परेशान है।
विज्ञापन

शैलजा ने कहा कि भ्रष्टाचार और पलायन उत्तराखंड की सबसे बड़ी समस्याएं बन चुकी है। पर्यटन के नाम पर राज्य के संसाधनों और पर्यावरण के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है जिससे प्राकृतिक संतुलन प्रभावित हो रहा है। महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार अपराधियों पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें संरक्षण देने का काम कर रही है। उकुमारी शैलजा ने विश्वास जताया कि राहुल गांधी की अल्मोड़ा रैली प्रदेश की राजनीति में नया संदेश देगी और कांग्रेस को आगामी विधानसभा चुनावों में मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों में जो परिस्थितियां बनी थीं, इस बार उन्हें दोहराने नहीं दिया जाएगा और कांग्रेस जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, करन मेहरा, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व सांसद नरेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed