फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Rahul Gandhi will roar in Almora today, all preparations for the public meeting at Simkani ground complete.

Almora News: राहुल गांधी आज अल्मोड़ा में भरेंगे हुंकार, सिमकनी मैदान में जनसभा की सभी तैयारियां पूरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 09:32 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi will roar in Almora today, all preparations for the public meeting at Simkani ground complete.
अल्मोड़ा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल की आज अल्मोड़ा में प्रस्तावित जनसभा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह है। तय कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी आज दिल्ली से 10 बजे निकलकर 10:40 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद 11 बजे पंतनगर से निकलकर 11:20 बजे अल्मोड़ा के आर्मी ग्राउंड पहुंचेंगे और वहां से सड़क मार्ग से सिमकनी स्थित जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे। जनसभा को संबोधित करने के बाद वह दोपहर 12:40 बजे पौड़ी के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन


अल्मोड़ा में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना
जनसभा को लेकर अल्मोड़ा में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना जताई जा रही है। अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर समेत पूरे कुमाऊं भर से कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने पिछले कई दिनों से विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से जनसभा में शामिल होने की अपील की है। बुधवार से ही अल्मोड़ा में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता पहुंचने लगे।
विज्ञापन


कई दिनों से अल्मोड़ा में डेरा डाले हुए कांग्रेस के नेता

राहुल गांधी की रैली को सफल बनाने के लिए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत कांग्रेस के दिग्गज नेता कई दिनों से अल्मोड़ा में डेरा डाले हुए हैं। वहीं दो दिनों से कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा अल्मोड़ा में तैयारियों को जायजा ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिमकनी मैदान में सज चुका मंच
जनसभा के लिए सिमकनी मैदान में विशाल मंच तैयार किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर लगभग पांच हजार कुर्सियां लगाई गई हैं। मैदान और आसपास का क्षेत्र राहुल गांधी के स्वागत में लगाए गए पोस्टर और बैनरों से सजा हुआ है। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी होगी और यह कुमाऊं की महत्वपूर्ण राजनीतिक सभाओं में से एक साबित होगी। यह आगामी विधानसभा के चुनावों के शंखनाद के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed