{"_id":"60abdead8ebc3e29b260a5d0","slug":"raghav-juyal-arrives-by-helicopter-with-oxygen-cylinders-almora-news-hld425389394","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलीकॉप्टर से ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर पहुंचे राघव जुयाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलीकॉप्टर से ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर पहुंचे राघव जुयाल
विज्ञापन
अल्मोड़ा/बागेश्वर। बॉलीवुड एक्टर, एंकर, डांसर राघव जुयाल और पहाड़ परिवर्तन समिति के उमेश कुमार सोमवार को हेलीकॉप्टर से ऑक्सीजन सिलिंड और दवाएं लेकर अल्मोड़ा पहुंचेे। दोनों ने पालिकाध्यक्ष को उपकरण और दवाएं सौंपीं। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने यह सामग्री नोडल अधिकारी एसके उपाध्याय, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी आदि को जरूरतमंदों को बांटने के लिए दे दी हैं। पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने जुयाल और उमेश के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर राघव ने कहा कि पहाड़ों में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की हालत ठीक नहीं है। उन्होंने सरकार से पीएचसी सेंटरों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने का आग्रह किया। उमेश कुमार ने बताया कि ऑक्सीजन सिलिंडर गोपेश्वर, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत और उत्तरकाशी भी भेजे हैं। राघव जुयाल के साथ उनके भाई यशस्वी जुयाल, इशांत भी आए थे। राघव जुयाल और उमेश कुमार के काम को बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद, बोनी कपूर, टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना, टीम इंडिया के तेज गेंदबाद मो. शमी ने भी सराहा है।
बॉलीवुड अभिनेता राघव की एक झलक पाने को बेताब रहे फैंस
अल्मोड़ा। उत्तराखंड में कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए देहरादून निवासी फिल्म अभिनेता राघव जुयाल ने डांस दिवाने शो-3 की शूटिंग छोड़ दी कोरोना मरीजों को राहत पहुंचाने के काम में जुट गए। सोमवार को सिमकनी मैदान में जैसे ही उनका हेलीकॉप्टर उतरा तो वहां उनकी एक झलक पाने को फैंस उमड़ पड़े। पुलिस कर्मियों ने भी उनके साथ फोटो खिंचवाई। राघव जुयाल ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में कॅरियर के रूप में डांस का चयन करना बेहद चैलेंज का काम है। यदि मन में ठान लिया कि इसी में कॅरियर बनाना है तो फिर कड़ा परिश्रम भी करना होगा। निरंतर मेहनत करने से एक दिन सफलता जरूर कदम चूमेगी।