फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Radiologists were not bothered by the pregnant women

रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने से गर्भवती महिलाएं परेशान

Thu, 03 Nov 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 03 Nov 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
Radiologists were not bothered by the pregnant women
अल्मोड़ा का महिला अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड राज्य बनने के बाद आशा थी कि राज्य की आधी आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी, लेकिन डेढ़ दशक का समय बीत गया है पर महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे धरातल पर नहीं उतर पा रहे हैं। जिला मुख्यालय स्थित राजकीय महिला अस्पताल में स्थापना से अब तक रेडियोलॉजिस्ट का पद तक सरकार सृजित नहीं कर सकी है। इस कारण गर्भवतियों और महिला मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने में काफी फजीहत का सामना करना पड़ता है। इस ओर अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी उदासीन बने हुए हैं।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय स्थित विक्टर मोहन जोशी राजकीय महिला अस्पताल में नगर के अलावा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों, बागेश्वर और आसपास के इलाकों से प्रति दिन 150 महिला रोगी और गर्भवती उपचार के लिए पहुंचती हैं। हर माह 110-125 गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी अस्पताल में होती है, लेकिन अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का पद ही अब तक सृजित नहीं है। इस कारण महिला रोगियों और गर्भवतियों के अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाते हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की रेडियोलॉजिस्ट की ड्यूटी प्रत्येक सप्ताह बुधवार को महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए लगा रखी है, लेकिन अन्य दिनों महिला रोगियों को जिला अस्पताल अथवा पांच किमी दूर बेस अस्पताल अल्ट्रासाउंड कराने जाना पड़ता है। जिसमें उन्हें और उनके तीमारदारों को काफी दिक्कतें होती हैं। रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर रहने पर मरीजों की परेशानी और आधिक बढ़ जाती है। कई बार तो ऐसी स्थिति आती है कि रोगियों को अल्ट्रासाउंड कराए बगैर ही लौटना पड़ता है और दूसरे दिन अथवा बुधवार को आना पड़ता है। लोग लंबे समय से महिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का पद सृजित कर डाक्टर की नियुक्ति की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक रेडियोलॉजिस्ट का पद सृजित नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed