फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Radiologist put on duty in post mortem

Almora News: पोस्टमार्टम में लगा दी रेडियोलॉजिस्ट की ड्यूटी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Radiologist put on duty in post mortem
मरीजों और गर्भवतियों को करना पड़ा इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में तैनात एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट की ड्यूटी पोस्टमार्टम में लगाए जाने से मरीजों और गर्भवतियों को अल्ट्रासाउंड के लिए इंतजार करना पड़ा।
शनिवार सुबह अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए मरीज पहुंचे। रेडियोलॉजिस्ट ने कुछ लोगों की जांच की। उसके बाद उन्हें पोस्टमार्टम ड्यूटी में जाना पड़ा। इस कारण मरीजों को मजबूरन निजी और बेस अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ी। अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार पोस्टमार्टम के लिए संबंधित चिकित्सकों का रोस्टर तय होता है। उसी के आधार पर चिकित्सकों भेजा जाता है। पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट अल्ट्रासाउंड करने के बाद पोस्टमार्टम ड्यूटी में गए थे।
विज्ञापन


अस्थि रोग विशेषज्ञ सेमिनार पर

अल्मोड़ा। जिला अस्पताल के एकमात्र अस्थि रोग विशेषज्ञ के हल्द्वानी सेमिनार में जाने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार को खुले अस्पताल में गठिया, हड्डी का फ़्रैक्चर, मांसपेशियों आदि से जूझते हुए मरीज जिला अस्पताल पहुंचे। अस्थि रोग विशेषज्ञ कक्ष में लटके ताले देखकर मरीजों को बेस सहित अन्य निजी अस्पतालों की दौड़ लगानी पड़ी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले लोग
बाड़ेछीना निवासी मोहन सिंह ने बताया कि सुबह के समय अस्पताल पहुंचे। लेकिन अस्थि रोग विशेषज्ञ नहीं होने से निजी अस्पताल को जाना पड़ा। निजी अस्पताल जाकर इलाज कराया।
कोसी निवासी रमेश सिंह ने बताया कि 20 किमी से अधिक की दूरी तय कर परिजनों को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन अस्थि रोग विशेषज्ञ के नहीं होने से लौटना पड़ा।
कोट- अस्थि रोग विशेषज्ञ सेमिनार में गए हैं। उनके लौटते ही रोगियों को उपचार मिल पाएगा।-डॉ. एचसी गड़कोटी पीएमएस अल्मोड़ा
01एलएम 06- जिला अस्पताल में उपचार को पहुंचे मरीज। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed