फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   radiologist not in the hospital

महिला अस्पताल में कब होगा रेडियोलॉजिस्ट का पद स्वीकृत 15-39-46

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
radiologist not in the hospital
अल्मोड़ा। महिला अस्पताल अल्मोड़ा में रेडियोलॉजिस्ट का पद स्वीकृत नहीं होने से अल्ट्रासाउंड के लिए महिलाओं को सप्ताह भर का इंतजार करना पड़ता है। वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर जिला अस्पताल की रेडियोलॉजिस्ट सप्ताह में एक दिन बुधवार को महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करती हैं। सप्ताह में मात्र एक ही दिन होने वाले अल्ट्रासाउंड में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ती है। भीड़ अधिक रहने से गर्भवती महिलाओं को भारी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

जिले के सबसे बड़े अस्पतालों में शामिल महिला अस्पताल में बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले समेत तमाम क्षेत्रों से मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। लेकिन अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का पद स्वीकृत तक नहीं हो सका है। गर्भवतियों का समय-समय पर अल्ट्रासाउंड होना जरूरी होता है। पर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए रेडियोलॉजिस्ट का पद तक स्वीकृत नहीं है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भी एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट डॉ. कुसुमलता तैनात हैं। वह ही बुधवार को महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करती हैं। ऐसे में बुधवार को जिला अस्पताल में भी अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाते हैं। वहीं महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए पूरे सप्ताह का इंतजार करना पड़ता है। उसमें भी यदि रेडियोलॉजिस्ट कभी अवकाश पर हों तो महिला अस्पताल में दो सप्ताह तक अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाते। हालांकि इमरजेंसी की स्थिति में महिला अस्पताल में किसी भी वक्त अल्ट्रासाउंड करवाने की व्यवस्था की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed