{"_id":"598c93b94f1c1b8a068b45ee","slug":"radha-krishna-dance-shine-in-janmashtami-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्माष्टमी महोत्सव में रही राधा-कृष्ण नृत्य की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्माष्टमी महोत्सव में रही राधा-कृष्ण नृत्य की धूम
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
नंदादेवी मंदिर अल्मोड़ा में हुए जन्माष्टमी महोत्सव में प्रतिभाग करते बच्चे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्वदलीय महिला संस्था द्वारा नंदादेवी मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया और बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने राधा-कृष्ण के जीवन पर नृत्य और अन्य आकर्षक प्रस्तुतियां पेश कीं।
विज्ञापन
स्कूलों के बच्चों ने राधा-कृष्ण और गोपियों पर आधारित झांकियां और नृत्य पेश किए। प्रतियोगिता में होली हंस, ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल, पाइन वुड, सेंट ऐग्निस, मालविका स्कूल के बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन
इससे पहले मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने भगवान कृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष मीना भैसोड़ा ने और संचालन प्रीति बिष्ट ने किया। निर्णायक चंदन बोरा, भानु साह, शेखर जोशी थे। प्रतियोगिता का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया जाएगा। कार्यक्रम में गीता मेहरा, विद्या बिष्ट, जया मेहता, लक्ष्मी, किरन पंत, लीला बोरा, राधा बिष्ट, लता तिवारी, लीला जोशी, भगवती बिष्ट, विमला बोरा, प्रेमा मेर, मुन्नी शास्त्री, लक्की वर्मा, किरन साह, बीना पांडे, तुलसी चौहान, सुशीला साह आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन