{"_id":"5ece9b518ebc3e903a578e66","slug":"quarantine-centers-should-be-removed-from-residential-areas-almora-news-hld384307337","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिहायसी इलाकों से क्वारंटीन सेंटर हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिहायसी इलाकों से क्वारंटीन सेंटर हटाने की मांग
विज्ञापन
अल्मोड़ा कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को ज्ञापन सौपते कांग्रेस पदाधिकारी।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। पूर्व विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर रिहायसी इलाकों से संस्थागत क्वारंटीन सेंटरों को हटाने की मांग उठाई है।
उन्होंने कहा है कि अल्मोड़ा में बाहरी राज्यों से लगातार प्रवासी आ रहे हैं। उन्हें सुरक्षा की दृष्टि से अल्मोड़ा में संस्थागत क्वारंटीन किया जा रहा है। इनमें से कई क्वारंटीन सेंटर रिहायशी इलाकों के बीच में बनाए गए हैं। इन रिहायशी इलाकों में कई परिवार रहते हैं। जहां काफी संख्या में छोटे-छोटे बच्चे और बुजुर्ग निवास करते हैं। रिहाइशी इलाकों में क्वारंटीन सेंटर बनने से आसपास रहने वाले परिवारों में डर का माहौल बना हुआ है।
डीएम को अवगत कराया कि चौघानपाटा स्थित सुनीता होटल इन समेत अन्य होटलों और स्थानों पर संस्थागत क्वारंटीन सेंटर बनाए गए हैं। सुनीता होटल इन के पास जिला पंचायत के आवास, जिला पंचायत अध्यक्ष का आवास, गैस, पूर्व सैनिक बोर्ड का कार्यालय समेत समाचार पत्रों के कार्यालय, दुकानें और अन्य आवास स्थित हैं।
विज्ञापन
इस स्थान पर क्वारंटीन सेंटर बनाने से यहां रहने वाले लोगों में भय और आक्रोश व्याप्त है। कांग्रेस ने जिलाधिकारी से मांग की कि रिहायशी इलाकों में बने क्वारंटीन सेंटरों को अन्यत्र गैर रिहायशी स्थानों में स्थानांतरित किया जाए। देने वालों में पूर्व विधायक तिवारी के अलावा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी, जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी, राजीव कर्नाटक, युवा कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल रावत, दीपांशु पांडे, सभासद हेम तिवारी, संजय दुर्गापाल,पान सिंह अधिकारी आदि शामिल थे।