फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Quaranteen in Ranikhet

होम क्वारंटीन का पालन कराने को प्रशासन और पुलिस सख्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
Quaranteen in Ranikhet
रानीखेत (अल्मोड़ा)। होम क्वारंटीन का पालन कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया है। नगर क्षेत्र और आसपास का इलाका पुलिस के पास है। पिछले दिनों सरना गार्डन, खड़ी बाजार क्षेत्र से 11 जमातियों को क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है। उनके परिजनों को भी होम क्वारंटीन किया गया है। उन्हें फालतू घूमने से रोकने के लिए इन इलाकों में पुलिस निरंतर निगरानी कर रही है, जबकि गांवों में राजस्व पुलिस की टीम ने गश्त बढ़ा दी है।
विज्ञापन

रानीखेत क्षेत्र में बीते दिनों देश और विदेश से भी कई लोग अपने गांव पहुंचे थे। यहां विदेश से 17 लोग आए थे, जिनमें से अधिकतर लोगों की क्वारंटीन अवधि खत्म होने की सूचना है। छह से सात लोग अभी भी होम क्वारंटीन पर हैं। डॉक्टरों ने बाहर से आने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग भी की हुई है। हालांकि होम क्वारंटीन पर सभी लोग स्वस्थ बताए जा रहे हैं, जबकि दिल्ली, मुंबई सहित तमाम महानगरों से गांव लौटे लोग भी होम क्वारंटीन पर हैं। नायब तहसीलदार ने बताया कि गांवों में प्रधानों और पटवारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। फालतू न घूमने देने के निर्देश दिए गए हैं। होम क्वारंटीन हुआ व्यक्ति लोगों से भी मेलजोल नहीं बढ़ा सकता है। उन्होंने बताया कि फालतू घूमने अथवा किसी अन्य तरह की शिकायतें नहीं आई हैं।
विज्ञापन

क्वारंटीन से आज छूटेंगे सात जमाती
रानीखेत (अल्मोड़ा)। एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि रानीखेत में मिले 11 जमातियों में से सात जमातियों को कल क्वारंटीन सेंटर से छोड़ दिया जाएगा। उन्हें एहतियात बरतने के निर्देश दिए जाएंगे। हालांकि सातों 13 फरवरी को पीलीभीत यूपी की जमात से लौटे थे। उन्होंने बताया कि सभी सातों स्वस्थ हैं। उनके परिजन भी होम क्वारंटीन पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed