{"_id":"68c5b10c54aead314d0da78d","slug":"quarab-should-be-opened-for-vehicles-24-hours-almora-news-c-232-1-ha11012-133676-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: 24 घंटे वाहनों के लिए खोला जाए क्वारब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: 24 घंटे वाहनों के लिए खोला जाए क्वारब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। क्वारब को 24 घंटे छोटे बड़े वाहनों के लिए खोलने की मांग के लिए व्यापारियों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
शनिवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने धरानौला और चौघानपाटा अल्मोड़ा नगर के विभिन्न हिस्सों में हस्ताक्षर अभियान चलाया। व्यापारियों ने कहा कि क्वारब के पास सड़क बंद होने की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसके बाद भी कोई स्थाई समाधान नहीं निकाला जा रहा है। क्वारब के बंद होने से अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के लोग प्रभावित हो रहे हैं। हस्ताक्षर अभियान में जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी, पूर्व पालिका अध्यक्ष शोभा जोशी, जिलामंत्री आशु गोस्वामी, सहसचिव आशीष भारती, पार्षद अनूप कुमार, पंचायत सदस्य जमन सिंह, परितोष जोशी, दर्शन कुमार, दीपक कुमार, दीपक साह, पूर्व अधीक्षण अभियंता साबुद्दीन मौजूद रहे।