{"_id":"5ae9b2f44f1c1ba1098b7b75","slug":"pure-water-will-be-found-on-the-water-atm-from-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाटर एटीएम में कल से सिक्के डालकर मिलेगा शुद्ध पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाटर एटीएम में कल से सिक्के डालकर मिलेगा शुद्ध पानी
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Wed, 02 May 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में तैयार वाटर एटीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा नगर में पहले वाटर एटीएम से लोगों को शुक्रवार से कम दामों में शुद्ध पानी मिलने लगेगा। वाटर एटीएम बनकर तैयार हो चुका है और पानी के कनेक्शन के बाद टेस्टिंग भी पूरी हो गई है। शुक्रवार को केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा वाटर एटीएम का लोकार्पण करेंगे। एटीएम में पांच रुपये का सिक्का डालने पर एक लीटर और दो रुपये में एक ग्लास शुद्ध आरओ का पानी उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले साल तत्कालीन डीएम सविन बंसल ने शहर में वाटर एटीएम लगवाने के लिए पहल करते हुए नेचुरल रिसर्च संस्था के प्रोजेक्ट को हरी झंडी दी थी। इसके लिए उन्होंने नवाचार निधि से धनराशि भी मंजूर की थी। नगर पालिका परिषद ने वाटर एटीएम केन लिए माल रोड में स्वागत की छत पर स्थान उपलब्ध कराया। इधर वाटर एटीएम के लिए भवन का निर्माण अब पूरा हो चुका है। नेचुरल संस्था के संयोजक मनोज पांडे ने बताया कि भवन के अंदर मशीन फिट करने के बाद पानी का कनेक्शन हो चुका है। मशीन की टेस्टिंग भी हो चुकी है। वाटर एटीएम में लगी मशीन से अब सस्ते मूल्य में शुद्ध आरओ का पानी उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि वाटर एटीएम में एक कर्मचारी भी रहेगा जो वाटर एटीएम के संचालन में लोगों को सहयोग देगा।
विज्ञापन