{"_id":"643ae854048cfdfb820e2a93","slug":"pump-stalled-due-to-fault-in-power-line-no-water-supply-almora-news-c-8-1-hld1026-113808-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बिजली लाइन में खराबी से ठप रही पंप, नहीं हुई जलापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बिजली लाइन में खराबी से ठप रही पंप, नहीं हुई जलापूर्ति
Sat, 15 Apr 2023 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 15 Apr 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बिजली की लाइन में खराबी से नगर सहित आसपास के गांवों की प्यास बुझाने वाली कोसी योजना के पंप ठप पड़ी है। इस कारण नगर में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। ऐसे में नगर सहित अन्य गांवों की 70 हजार से अधिक की आबादी को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।
नगर के साथ ही खत्याड़ी, रैला पाली सहित अन्य हिस्सों की 70,000 से अधिक की आबादी की प्यास बुझाने वाली कोसी पंपिंग योजना की बिजली लाइन में बीते शुक्रवार को रात खराबी आ गई। इससे योजना के तीनों पंपों ठप हो गए और जिला मुख्यालय स्थित पातालदेवी, एडम्स, बिष्टाकूड़ा, सीतापुर, कंकरकोठी, नरसिंहबाड़ी, एनटीडी, सर्किट हाउस समेत 10 जलाशयों को पानी लिफ्ट नहीं हो सका। ऐसे में जिला मुख्यालय व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति ठप रही।
शनिवार की सुबह बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने 11 बजे के करीब खराबी को दूर कर बिजली आपूर्ति बहाल की जिसके बाद पंपिंग शुरू हुई। जल संस्थान के मुताबिक जलाशयों में पानी भरने के बाद रविवार सुबह पेयजल आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
कोसी क्षेत्र में बिजली लाइन में खराबी आने से पानी लिफ्ट नहीं हो सका। खराबी को दूर कर सभी जलाशयों को पेयजल उपलब्ध करा दिया गया है। रविवार सुबह से नियमित तौर पर जलापूर्ति की जाएगी। - मंजुल मेहता, सहायक अभियंता, जल संस्थान, अल्मोड़ा।