फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Public representatives and the Red Cross Society surrounded the Principal of the Medical College.

Almora News: जनप्रतिनिधियों और रेड क्रॉस सोसाइटी ने किया मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य का घेराव

Mon, 08 Dec 2025 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 08 Dec 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Public representatives and the Red Cross Society surrounded the Principal of the Medical College.
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने की मांग के लिए लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। जनप्रतिनिधियों और रेड क्रॉस सोसायटी के सदस्यों ने सोमवार को कॉलेज के प्राचार्य का घेराव किया। उन्होंने नारे लगाकर व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की।
विज्ञापन


इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में प्रदेश सरकार करोड़ों रुपये देने के साथ ही स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने की कोशिश कर रही है लेकिन मेडिकल कॉलेज प्रशासन की लापरवाही से स्वास्थ्य सेवा बदहाल हो गईं हैं। प्रदेश सरकार ने हृदय के मरीजों के लिए कैथ लैब की स्वीकृति दे दी है लेकिन मेडिकल कॉलेज की हीलाहवाली से कैथ लैब के संचालन में विलंब हो रहा है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने डायलिसिस सेवा प्रारंभ करने के लिए अब तक कोई कागजी करवाई उच्च स्तर से नहीं की है। उन्होंने आरोप लगाया कि गर्भवतियों के ऑपरेशन के समय संबंधित डॉक्टर चार यूनिट ब्लड की मांग करते हैं जिससे मरीज के परिजन परेशान होते हैं।
विज्ञापन

पूर्व दायित्वधारी बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि लगातार मेडिकल कॉलेज प्रशासन की लापरवाही की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने प्राचार्य से मेडिकल कॉलेज में कार्डियो एंबुलेंस खरीद की मांग की। इस दौरान स्वास्थ्य संबंधित अन्य कई समस्याओं पर प्राचार्य से वार्ता की गई। इस घेराव एवं वार्ता कार्यक्रम के कुछ सकारात्मक परिणाम भी निकले जिसमें प्राचार्य ने बताया कि चार माह के भीतर मेडिकल कॉलेज में कैथ लैब प्रारंभ हो जाएगी। प्राचार्य ने कार्डियो एंबुलेंस और डायलिसिस पर भी सकारात्मक आश्वासन दिया। रेड क्रॉस के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सनवाल ने प्राचार्य से मांग कि मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए आने वाली जनता से चिकित्सक अच्छे ढंग से बात करें इसके लिए चिकित्सकों को निर्देश दिए जाएं। साथ ही बेस अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चार व्हीलचेयर तत्काल रखने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे मौजूद

घेराव और वार्ता में रेडक्राॅस जिलाध्यक्ष आशीष वर्मा, हरीश कनवाल, भगवत आर्या, पारू उप्रेती, पार्षद अमित साह, अभिषेक जोशी, अर्जुन बिष्ट, कैलाश गुरूरानी, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, रीता दुर्गापाल, पुष्पा सती, आशा कर्नाटक, हरीश बिष्ट, ललित जनौटी, हयात सिंह बिष्ट, देवेंद्र कर्नाटक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed