{"_id":"59f1cf074f1c1bcd538b95d9","slug":"pt-mishra-brothers-showed-the-magic-of-classical-music","type":"story","status":"publish","title_hn":"पं. मिश्रा बंधुओं ने दिखाया शास्त्रीय संगीत का जादू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पं. मिश्रा बंधुओं ने दिखाया शास्त्रीय संगीत का जादू
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Updated Thu, 26 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम प्रस्तुत करते मिश्रा बंधु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पिक मैके संस्था की ओर से आर्मी पब्लिक स्कूल में शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वाराणसी से आए पं. रितेश मिश्रा और रजनीश मिश्रा के सुरों से श्रोता भाव विभोर हो उठे। शास्त्रीय संगीत को विरासत के तौर पर संजोने और युवा पीढ़ी में संगीत के प्रति रुचि पैदा करने के लिए स्पिक मैके इस तरह के आयोजन करती है।
विज्ञापन
आर्मी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में पं. मिश्रा बंधुओं ने राग भैरव सहित तमाम राग आधारित संगीत पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मिश्रा बंधुओं ने बताया कि उनकी छठी पीढ़ी भी संगीत पर ही कार्य कर रही है। उन्होंने शास्त्रीय संगीत का महत्व बताया। कहा कि देश ही नहीं विदेशों में भी शास्त्रीय संगीत की प्रतिष्ठा बनी हुई है। युवा पीढ़ी में अलख जलाने के लिए वह लोग नियमित रूप से इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। इस तरह के कार्यक्रमों से युवा जुड़ भी रहे हैं।
विज्ञापन
रेडियो और टीवी पर भी उनके नियमित कार्यक्रम संचालित होते हैं। संगीत के लिए दोनों को युवा रत्न पुरस्कार, भविष्य ज्योति, 2008 में उस्ताद विस्मिल्ला खां और संगीत समृद्धि सम्मान भी मिल चुके हैं। इससे पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने पूरी टीम का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। तबले पर अभिषेक मिश्रा ने और हारमोनियम पर सुमित मिश्रा ने संगत दी। इस मौके पर स्पिक मैके संस्था की आशा शर्मा, विद्यालय के छात्र-छात्राएं, राजकीय बालिका इंटर कालेज की शिक्षिकाएं सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन