फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Provide food as per menu along with quality education: Saun

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ मीनू के अनुसार दें भोजन : सौन

Fri, 09 May 2025 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 09 May 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Provide food as per menu along with quality education: Saun
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कुमाऊं मंडल के अपर निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) गजेंद्र सिंह सौन ने गुरुवार को राजकीय इंटर कॉलेज मजखाली का औचक निरीक्षण किया। इस बीच उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने पर जोर देते हुए मीनू के अनुसार मध्याह्न भोजन देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडी सौन ने विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं का जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बच्चों से सवाल पूछकर उनकी शैक्षणिक स्थिति को आंका। उन्होंने शिक्षकों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने की प्रेरणा दी और शैक्षणिक स्तर में सुधार लाने के लिए शिक्षकों से मेहनत के साथ पठन-पाठन करने की सलाह दी। एडी ने मध्याह्न भोजन का निरीक्षण किया और मीनू के अनुसार स्वच्छ और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्हें जानकारी दी गई कि विद्यालय में वर्तमान में 312 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, इनमें से 100 से अधिक बच्चों ने इस वर्ष प्रवेश लिया है।
विज्ञापन

इस पर सौन ने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने साफ-सफाई, व्यवस्थाओं और रचनात्मक गतिविधियों पर भी संतोष जताते हुए प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र टम्टा की प्रशंसा की। वहां, वरिष्ठ वैयक्तिक अधिकारी जगमोहन रौतेला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed