फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protests to widen Lower Mall Road

 लोअर माल रोड को चौड़ा करने का होगा विरोध

Tue, 19 Dec 2017 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Updated Tue, 19 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
Protests to widen Lower Mall Road
राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों से वार्ता करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय राज मार्ग को चौड़ा करने के लिए शुरू की गई प्रक्रिया का स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। मंगलवार को सड़क और परिवहन राजमार्ग मंत्रालय और एनएच के अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। लोगों ने कहा कि लोअर माल रोड क्षेत्र में सड़क को चौड़ा करने से सैकड़ों भवनों को नुकसान पहुंचेगा। इसलिए चौंसली-कोसी बाइपास को ही राष्ट्रीय राजमार्ग के तौर पर विकसित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


बैठक में स्थानीय लोगों ने स्पष्ट तौर पर कहा कि इस मार्ग में चौड़ीकरण का कार्य किसी हालत में नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने इसके बजाय बाइपास का निर्माण तेजी से करने की मांग की। बाद में अधिकारियों ने निर्माणाधीन बाइपास रोड का भी निरीक्षण किया। लोगों ने अधिकारियों से कहा कि बाइपास को राष्ट्रीय राज मार्ग के तौर पर विकसित करने में किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश परिहार, मंगल सिंह बिष्ट, आनंद कनवाल, अशोक कनवाल, नन्दनसिंह मेहता, हीरासिंह मेहता, योगेश नयाल, बहादुर सिंह मनकोटी,चन्दन बिष्ट, प्रकाश मेहता, गौरव कांडपाल, हेम चन्द्र जोशी, कृष्णा रावत, दीपांकर कार्की, देवेंद्र प्रसाद कर्नाटक, जितेन्द्र कांडपाल, कमलेश बिष्ट, गौरव जोशी, हरीश भंडारी सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed