फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protesting Workers

साधन समिति सचिवों ने दिया धरना, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Protesting Workers
अल्मोड़ा के पंत पार्क में नारेबाजी करते साधन समिति सचिव परिषद के कर्मचारी। संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। वेतन विसंगति समेत अन्य मांगें पूरी न होने से नाराज साधन समिति सचिवों ने साधन समिति सचिव परिषद के बैनर तले रविवार को गोविंद बल्लभ पंत पार्क में धरना दिया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि धरने को कई दिन हो गए हैं लेकिन कोई सुध नहीं ले रहा है। एक कंपनी की ओर से 2020 से जिले में सभी समितियों में कंप्यूटर पर किया जा रहा डाटा अपलोडिंग का काम अब तक पूरी नहीं हो पाया है। कई समितियों में वर्ष 2021 का संतुलन पत्र नहीं बना है। इसके लिए अब सचिवों को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है इससे वह काफी परेशान हैं। जिले के कैडर सचिवों को सातवें वेतन मान के एरियर का भुगतान नहीं किया गया इससे उन्हें आर्थिक दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। सचिवों के सातवें वेतन के अवशेष देयकों का भुगतान जल्द किया जाए। जिले में कैडर सचिवों को देय वेतन में आ रही विसंगति को पूर्व में सही किया गया था लेकिन विसंगति से संबंधित एरियर का भुगतान अब तक नहीं हो पाया है। सातवें वेतनमान के एरियर का भुगतान जुलाई 2018 से किया जाना है। कहा कि उपेक्षा किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इधर हड़ताल के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। धरने में महामंत्री चंद्रकांत उप्रेती, सोबन सिंह अधिकारी, योगेश चंद्र जोशी, विनोद सिंह, संदीप नैनवाल, कैलाश बिष्ट, योगेश चंद्र पंत, शांता सिंह बिनवाल, नीरज सिंह भाकुनी, नवीन बिष्ट, कृष्ण सिंह आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed