फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protest Over Seri Solar Energy Plant

Almora News: सेरी में सौर ऊर्जा प्लांट लगाने के विरोध में ग्रामीणों ने दिया धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Protest Over Seri Solar Energy Plant
ग्राम पंचायत झालडुंगरा के तोक सेरी की उपजाऊ भूमि में जबरन सौर ऊर्जा प्लांट लगाने के विरोध में ग्र - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिले के भनोली तहसील के ग्राम पंचायत झालडुंगरा के तोक सेरी की उपजाऊ भूमि में जबरन सौर ऊर्जा प्लांट लगाने के विरोध में ग्रामीणों ने सेरी में धरना दिया। उन्होंने प्लांट लगा रही देहरादून की कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीणों की उपजाऊ नाप भूमि पर सौर ऊर्जा प्लांट लगने से उनके सम्मुख रोजी-रोटी का संकट पैदा हो जाएगा। गांव में अधिकांश लोग खेती से ही आजीविका चलाते हैं। अब देहरादून की एक कंपनी जबरन ग्रामीणों की उपजाऊ भूमि पर सौर ऊर्जा प्लांट लगा रही है।
विज्ञापन

ग्राम देवता भूमिया संघर्ष समिति झालडुंगरा के अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत ने कहा कि कंपनी के लोग ग्रामीणों को गुमराह कर उनकी जमीन लीज पर लेने के लिए तमाम प्रलोभन दे रहे हैं। इसमें गांव के कुछ तथाकथित लोगों की मिलीभगत है। सेरी में ग्रामीणों को धमकाकर कंपनी सौर ऊर्जा प्लांट का सामान डाल रही है। इससे शांति भंग होने का खतरा बना है। उन्होंने कहा कि 150 से अधिक परिवार न तो सौर ऊर्जा प्लांट के लिए भूमि देंगे और न ही कंपनी को अपनी भूमि से रास्ता देंगे। इसके बाद भी जबरन काम हुआ तो किसी भी घटना के लिए कंपनी प्रशासन जिम्मेदार रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूमि की पैमाइश की
अल्मोड़ा। इस दौरान राजस्व उप निरीक्षक ने तहसील प्रशासन की मौजदूगी में भूमि की पैमाइश की। गांव के 150 परिवारों ने अपनी कृषि भूमि न देने का ऐलान किया। 54 परिवारों में से सात परिवारों ने अपनी दी गई भूमि को वापस लेने की बात कही। इस दौरान नायब तहसीलदार डीएस सलाल, कानूनगो षष्ठीदत्त बहुगुणा, दीपक वर्मा, पटवारी दिगपाल बोरा आदि मौजूद थे।

धरने में ये लोग बैठे
संघर्ष समिति के अध्यक्ष रणजीत रावत, कोषाध्यक्ष मोहन नाथ गोस्वामी, हरीश बगड़वाल, दीवान बगड़वाल, डिगर राणा, पुष्पा नेगी, दीपा बिष्ट, पान सिंह गैड़ा, भागुली देवी, पार्वती देवी, कलावती, लीला देवी, कुंवर सिंह, जीवन सिंह रावत, धन सिंह गैड़ा, सरूली देवी आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed