{"_id":"62cc6820178e51653c2e264d","slug":"protest-over-salary-hike-ranikhet-news-hld468768515","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्साए सुरक्षा कर्मचारियों ने बीटीकेआईटी के प्रशासनिक भवन में जड़े ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्साए सुरक्षा कर्मचारियों ने बीटीकेआईटी के प्रशासनिक भवन में जड़े ताले
विज्ञापन
बीटीकेआईटी में प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपते सुरक्षा कर्मचारी। संवाद
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। वेतन बढ़ोतरी की मांग पूरी नहीं होने से गुस्साए बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी के सुरक्षा कर्मियों ने संस्थान के प्रशासनिक भवन में तालाबंदी कर दी। सुबह नौ बजे तालाबंदी कर दिए जाने से यहां कार्यरत 24 कर्मचारी और अधिकारी भीतर प्रवेश नहीं कर पाए। बाद में सूचना के बाद वहां एसडीएम और पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। वार्ता के दौरान भी कर्मचारी अपनी मांग पर अड़े रहे। बाद में लगभग ढाई घंटे बाद ताला खोल दिया गया। चेतावनी दी कि 15 दिनों के भीतर मांग पूरी नहीं होती तो आंदोलन को और भी उग्र किया जाएगा।
सुरक्षा कर्मचारियों ने जबरदस्त नारेबाजी के साथ संस्थान के प्रशासनिक भवन में तालाबंदी कर आक्रोश जताया। कहा कि पिछले 26 दिनों से वह लोग शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन संस्थान और प्रशासनिक अधिकारी उनकी मांगों की अनदेखी कर रहे हैं। तालाबंदी की सूचना के बाद एसडीएम जय वर्धन शर्मा, थानाध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ धरना स्थल पहुंचे। एसडीएम से वार्ता में सुरक्षा कर्मी बोले कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। 11.20 पर प्रशासनिक भवन का ताला खोल दिया गया।
सुरक्षा कर्मी अपनी एक सूत्री वेतन वृद्धि की मांग के लिए 16 जून से प्रदर्शन कर रहे हैं। वहां पर भूपाल सिंह बजेठा, दीवान सिंह रांणा, नवीन रावत, राजेंद्र बजेठा, दयाल बजेठा, खीमानंद उपाध्याय,भूपेंद्र राणा, प्रकाश चंद्र आदि थे।