{"_id":"62f146c7dbd5140784237efd","slug":"protest-over-royalty-hike-almora-news-hld471840850","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच गुना रायल्टी के विरोध में ठेकेदारों ने कई विभागों में जड़े ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच गुना रायल्टी के विरोध में ठेकेदारों ने कई विभागों में जड़े ताले
विज्ञापन
अल्मोड़ा के लोनिवि कार्यालय में तालाबंदी करते ठेकेदार। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय में आज पांच गुना रायल्टी के आदेश को वापस लेने सहित अन्य मांगों को शीघ्र पूरी करने की मांगों को लेकर हिमालयन कांट्रेक्टर एसोसिएशन के नेतृत्व में सदस्यों ने पीडब्लूडी, पीएमजीएसवाई सहित अनेक विभागों में तालाबंदी कर शीघ्र मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
नगर में सोमवार को हिमालयन कांट्रेक्टर एसोसिएशन के नेतृत्व में ठेेकेदारों ने निर्माण कार्यों मे पांच गुना रायल्टी के आदेश को शीघ्र निरस्त करने, नवीनीकरण और रजिस्ट्रेशन के लिए बनाई गई नियमावाली को निरस्त कर पुरानी योजना लागू करने और निर्माण कार्यों में समय बढ़ाने और ठेेकेदारों द्वारा किए गए कार्यों का तीन दिनों में भुगतान करने की मांग की।
संगठन ने पीडब्लूडी, पीएमजीएसवाई, जल संस्थान, जल निगम, सिंचाई खंड आदि विभागों में तालाबंदी की। सदस्यों ने चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र मांगे पूरी नहीं होने पर संगठन 16 अगस्त से सभी निर्माण विभागों में निविदाओं का पूर्ण बहिष्कार कर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। तालाबंदी करने वालों में अध्यक्ष कुंदन सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह कनवाल, पृथ्वीराज सिंह मटेला, सुरेश सिंह मेहरा, नवाज खान, पूरन चंद्र पालीवाल, भूपेंद्र भोज, अकरम खान, अमर बिष्ट, दीवान आर्य सहित अनेक ठेकेदार मौजूद रहे।