फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protest Over Not To be Invited

प्रोटोकाल के उल्लंघन पर बिफरे चुने हुए जनप्रतिनिधि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Protest Over Not To be Invited
द्वाराहाट में खेल किट वितरित करते पूर्व विधायक महेश नेगी। संवाद - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। ब्लाक संसाधन केंद्र में पूर्व विधायक महेश नेगी की ओर से विधायक निधि के खेल किटों का वितरण कार्यक्रम हंगामे की भेंट चढ़ गया। दरअसल पूर्व विधायक युवक मंगल दलों को खेल किट वितरित कर रहे थे, अचानक ब्लॉक प्रमुख वहां आ धमके और इसे प्रोटोकाल का खुला उल्लंघन बताया और किट वितरण रुकवा दिया। विभाग को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि चुने हुए जनप्रतिनिधियों को सूचना तक नहीं दी गई।
विज्ञापन

उपखंड शिक्षा अधिकारी डीएल आर्या, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संदीप वर्मा की मौजूदगी में ब्लाक संसाधन केंद्र में पूर्व विधायक महेश नेगी युवक मंगल दलों को खेल किट बांट रहे थे। सूचना मिलने पर ब्लॉक प्रमुख दीपक किरौला, नारायण रावत, दयाल बिष्ट, प्रताप रावत आदि ब्लाक संसाधन केंद्र पहुंचे और कहा कि विभाग ने चुने हुए जनप्रतिनिधियों की पूरी तरह से उपेक्षा की है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने किट वितरण का कार्यक्रम रुकवा दिया। कुल 95 खेल किटों का वितरण होना था, जिसमें से 62 किटों का वितरण हो गया था। ब्लॉक प्रमुख दीपक किरौला ने आश्चर्य जताया कि नवयुवक मंगल दलों के गठन आदि की सारी प्रक्रियाएं ब्लॉक से संचालित होने के बावजूद उन्हें आमंत्रित नही किया गया। क्षेत्र से चुने हुए विधायक तक की कार्यक्रम में अनदेखी की गई। इधर, खंड शिक्षा अधिकारी डीएल आर्य ने बताया कि किसी को आमंत्रण नहीं दिया था। जाने अनजाने में प्रोटोकाल का उल्लंघन हुआ हो तो क्षमा चाहता हूं।
विज्ञापन

-चुने हुए जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा करना जिले के अधिकारियों को भारी पड़ेगी। अधिकारियों को प्रोटोकाल तक का ज्ञान नहीं है। यदि भविष्य में इस तरह की घटनाएं हुई तो मामले को लेकर विधानसभा का घेराव करुंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मदन बिष्ट, विधायक द्वाराहाट।

खेल किट वितरण में प्रोटोकाल के उल्लंघन का विरोध करते ब्लाक प्रमुख और अन्य। संवाद

खेल किट वितरण में प्रोटोकाल के उल्लंघन का विरोध करते ब्लाक प्रमुख और अन्य। संवाद- फोटो : RANIKHET

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed