{"_id":"65a1875deb4ff1f4d10908cb","slug":"protest-over-garbaje-almora-news-c-231-1-shld1004-3661-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: दफौट रोड पर कूड़ा निस्तारण करने के खिलाफ धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: दफौट रोड पर कूड़ा निस्तारण करने के खिलाफ धरना
Sat, 13 Jan 2024 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 13 Jan 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरपालिका के कूड़े वाहनों को नहीं करने दिया कूड़ा निस्तारण
बागेश्वर। दफौट घाटी संघर्ष समिति के नेतृत्व में इलाके के लोगों ने शुक्रवार को दफौट रोड पर नगरपालिका के कूड़ा निस्तारण स्थल पर धरना देकर विरोध जताया। कूड़ा निस्तारित करने पहुंचे नगरपालिका के डंपरों को कूड़ा निस्तारित नहीं करने दिया।
संघर्ष समिति के अध्यक्ष हेमंत बिष्ट के नेतृत्व में कूड़ा निस्तारण स्थल पर पहुंचे लोगों ने धरने के दौरान नगरपालिका के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि बागेश्वर नगर से निकलने वाले कूड़े का निस्तारण दफौट रोड पर सड़क किनारे कर दिया जाता है। इससे पर्यावरण दूषित हो रहा है। सरयू नदी में भी कूड़ा जाता है। जंगल को नुकसान पहुंच रहा है। इलाके में हर समय सड़ांध उठती है।
संघर्ष समिति के अध्यक्ष ने कहा कि पिछले साल नगरपालिका ने लिखित में कूड़ा निस्तारित न करने का आश्वासन दिया था लेकिन इस पर अमल नहीं किया गया। कहा कि आंदोलन तेज किया जाएगा। पालिका के ईओ हयात सिंह परिहार ने कहा कि ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए पगना में जमीन आवंटित की गई है। डीपीआर बन गई है। पर्यावरण विभाग की मंजूरी मिलते ही ट्रंचिंग ग्राउंड का काम शुरू किया जाएगा। कूड़ा ट्रंचिंग ग्राउंड में निस्तारित होगा। धरने पर संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष कुंदन कन्याल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत डसीला, रणजीत जनौटी, योगेश पांडेय, आनंद तिवारी, संतोष दफौटी समेत बड़ी संख्या में लोग बैठे।