{"_id":"62f3f0357457a059a0646f7a","slug":"protest-over-downgrade-salary-almora-news-hld472068435","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनिष्ठ अभियंता के डाउनग्रेड वेतनमान का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनिष्ठ अभियंता के डाउनग्रेड वेतनमान का किया विरोध
विज्ञापन
विकास भवन सभागार अल्मोड़ा में एडीएम चंद्र सिंह मर्तोलिया को ज्ञापन देते डिप्लोमा इंजीनियर महास?
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ जिला कार्यकारिणी ने कनिष्ठ अभियंता के डाउनग्रेड वेतनमान पर वेतन विसंगति समिति द्वारा प्रस्तुत संस्तुतियों को कैबिनेट की बैठक में मिली मंजूरी का विरोध किया। उन्होंने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
संघ के जिलाध्यक्ष इंजीनियर गोधन सिंह मनराल के नेतृत्व में संघ के सदस्यों ने एडीएम चंद्र सिंह मर्तोलिया को ज्ञापन दिया। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि उत्तराखंड की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर पूर्ववर्ती सरकारों ने उत्तराखंड के डिप्लोमा इंजीनियरों को सम्मानजनक वेतनमान दिए गए थे, जिसकी शासन में बैठे नौकरशाहों ने गलत व्याख्या की है।
सरकार की छवि खराब करने के लिए इस राज्य के कर्मचारियों, अभियंताओं को आंदोलन में धकेलने के लिए मजबूर किया जा रहा है। राज्य के अभियंताओं के कार्य करने की क्षमता का दूसरे राज्य के अभियंताओं से तुलना नहीं की जा सकती है। उन्होंने मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में महासंघ के मंडल अध्यक्ष एसएस डंगवाल, मंडल उपाध्यक्षा भावना पंत, शाखा अध्यक्ष अल्मोड़ा दीप जोशी, शाखा अध्यक्ष रानीखेत उमेश लाल साह, बीसी कांडपाल, सुधीर वर्मा, रक्षित वर्मा, कमल पालीवाल आदि शामिल थे।