{"_id":"5f58b0188ebc3e446b4411da","slug":"protest-on-the-third-day-too-almora-news-hld39627624","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन भी कर्मियों ने काला फीता बांध सांकेतिक प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन भी कर्मियों ने काला फीता बांध सांकेतिक प्रदर्शन किया
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विभिन्न मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का सांकेतिक प्रदर्शन जारी है। बुधवार को तीसरे दिन भी कर्मियों ने बांहों में काला फीता बांधकर कार्य किया। इस दौरान सांकेतिक प्रदर्शन कर मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
पदोन्नति नहीं होने समेत विभिन्न मांगों को लेकर चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण जिला शाखा के आह्वान पर स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मी इन दिनों सांकेतिक प्रदर्शन कर रहे हैं।
बुधवार को तीसरे दिन भी कर्मियों ने बांहों में काला फीता बांध काम करते हुए नाराजगी जताई। वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय बाद भी उनकी पदोन्नति की मांग पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शीघ्र मांगें पूरी नहीं हुईं तो वह उग्र आंदोलन करेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पूरन सिंह सतवाल, जिला मंत्री त्रिलोक सिंह फर्त्याल, उपाध्यक्ष कमलेश तिवारी, कोषाध्यक्ष जोगेंद्र प्रसाद, संरक्षक महेश चंद्र जोशी आदि थे।