फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Workers Protesting For wages

रोडवेज कर्मचारियों ने वेतन भुगतान की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Workers Protesting For wages
अल्मोडा में वेतन की मांग पर प्रदर्शन करते परिवहन निगम कर्मचारी - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जनवरी के वेतन भुगतान की मांग के लिए रोडवेज कर्मचारियों ने शुक्रवार को भी एक घंटा कार्यबहिष्कार कर प्रदर्शन किया। रोडवेज कार्यशाला में एकत्रित कर्मचारियों ने नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि वेतन भुगतान की मांग के लिए कर्मचारी पिछले कई दिनों से कार्य बहिष्कार कर रहे हैं लेकिन अब तक उन्हें वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। इससे कर्मचारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने कोरोनाकाल में भी अपनी जान की परवाह किए बगैर ड्यूटी की। अब सरकार उनकी उपेक्षा कर रही है। पूरे माह काम करने के बावजूद उनके वेतन का भुगतान तक नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों को बीमा की किश्तें, बच्चों की स्कूल और ट्यूशन फीस चुकाने में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। प्रदर्शन करने वालों में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष गोविंद प्रसाद टम्टा, शाखा मंत्री राम दत्त पपनै, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश नेगी, गोपाल जोशी, उमाशंकर, धीरज लटवाल, रोहित कुमार, दीपक कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed