फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protest For Salary Hike

सातवें दिन भी धरना प्रदर्शन पर अडिग रहे बीटीकेआईटी के सुरक्षा कर्मचारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Protest For Salary Hike
धरना प्रदर्शन करते बीटीकेआईटी के सुरक्षा कर्मी। संवाद - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बीटीकेआईटी के सुरक्षा कर्मचारियों का धरना और कार्यबहिष्कार जारी है। वेतन वृद्धि की एकसूत्री मांग के लिए अब कर्मचारी आर पार की लड़ाई के मूड में आ गए हैं। आंदोलन तेज करने की चेतावनी देते हुए सुरक्षा कर्मचारी कल से 10 से पांच बजे तक धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी के सुरक्षा कर्मचारियों का वेतन वृद्धि की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार और धरना प्रदर्शन अब सातवें दिन में प्रवेश कर गया है। संस्था में कार्यरत सभी 61 सुरक्षा कर्मियों ने जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। कहा कि एक ही प्रदेश के दो इंजीनियरिंग कालेज में सुरक्षा कर्मियों को अलग अलग वेतन दिया जा रहा है। अल्प वेतन के चलते उन्हें परिवार की गुजर बसर चलाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कल से सुरक्षा कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन का समय बढ़ाते हुए सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे घोषित किया है। उनका आरोप है कि 13 वर्षों से न्यूनतम वेतन में कार्य कर रहे हैं। कर्मचारी 16 जून से बेमियादी प्रदर्शन कर रहे हैं। वहां पर सुरेंद्र सिंह रावत, दीवान सिंह राणा, गणेश उपाध्याय, केवल उपाध्याय, बीना रावत, महेश सिंह रावत, संतोष राणा, यशपाल बजेठा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed