फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   protest for road continued

सड़क निर्माण पूरा करने की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी     

Mon, 03 Sep 2018 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मौलेखाल (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला, मौलेखाल (अल्मोड़ा)। Updated Mon, 03 Sep 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
protest for road continued
तहसील में धरने पर बैठे ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
सल्ट विकासखंड के अंतर्गत निर्माणाधीन पिपना-मन्हैत-डंगुला मोटर मार्ग का निर्माण पूरा करने समेत अन्य मांगों को लेकर विभिन्न गांवों के ग्रामीणों का तहसील में चल रहा क्रमिक अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन


इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि  पिपना-मन्हैत-डंगुला मोटर मार्ग 2004 में स्वीकृत हुआ था। 15 साल गुजर जाने के बाद भी सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि पांच सितंबर को खुमाड़ में होने वाले शहीद दिवस समारोह में आने वाले मंत्रियों को ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन


क्रमिक अनशन पर समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह तडिय़ाल, रतन सिंह बंगारी, किशन राम, गोपाल सिंह तडिय़ाल, श्याम खर्कवाल, विशन दत्त, बालम सिंह, हरीश सिंह, कल्याण सिंह, ध्यान सिंह, सोबन सिंह बोरा, अर्जुन रावत, पान सिंह, हरवंश सिंह, भवानी दत्त, भैरव दत्त, प्रेम सिंह, त्रिलोक सिंह, जगत सिंह, प्रमोद सिंह, सुरेंद्र पाल आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed