फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protest For Old Pension Scheme

प्रकाश यात्रा के जरिए पुरानी पेंशन बहाली को लेकर जन समर्थन जुटाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Protest For Old Pension Scheme
अल्मोड़ा के गांधी पार्क में पेंशन सत्याग्रह की शपथ लेते पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पद? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में निकली प्रकाश यात्रा बृहस्पतिवार को अल्मोड़ा पहुंची और जनसमर्थन जुटाया। यात्रा के नगर में पहुंचने पर चौघानपाटा गांधी पार्क में स्वागत किया गया। पार्क में बापू की प्रतिमा के सामने पेंशन सत्याग्रह की शपथ ली।
विज्ञापन

कार्यक्रम में आंदोलन को और तेज करने की योजना बनाई गई। तय हुआ कि पेंशन बहाली के लिए हर ब्लॉक में पेंशन अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। प्रांतीय अध्यक्ष मुकेश प्रसाद बहुगुणा ने कहा कि एक देश में दो विधान किसी भी कीमत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। एक तरफ विधायक, सांसद कई पेंशन लेते हैं और दूसरी तरफ कर्मचारी कई साल की सेवा के बाद भी पेंशन से वंचित है। कर्मचारियों को सामाजिक न्याय नहीं मिल पा रहा है। राजकीय शिक्षक संघ के मंडलीय संयुक्त मंत्री रविशंकर गुंसाई ने आरोप लगाया कि सरकार ने देश के सभी कर्मचारियों को शेयर मार्केट के धंधे में झोंक दिया है। बताया गया कि 10 दिनों तक चलने वाली यात्रा सभी 13 जिलों से गुजरेगी और पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए जनसमर्थन जुटाएगी। यात्रा के दौरान 10 हजार लोगों के हस्ताक्षर लिए जाएंगे। हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन राज्यपाल, मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष समेत सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्षों, प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा। वहां पर उत्तराखंड प्रभारी विक्रम सिंह, जयदीप रावत, हवालबाग ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. गोविंद रावत, मंडलीय संयुक्त मंत्री रविशंकर गुसाई, भैंसियाछाना ब्लाक मंत्री उमेश शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed