फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protest By Congressman

Almora News: भाजपा की सद्बुद्धि के लिए कांग्रेसियों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

Fri, 05 May 2023 10:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 05 May 2023 10:01 PM IST
विज्ञापन
Protest By Congressman
अल्मोड़ा। प्रदेश सरकार की सद्बुद्धि के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को चौघानपाटा में हनुमान चालीसा का पाठ किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार जनता को गुमराह कर रही है। लगातार बढ़ रही महंगाई और भ्रष्टाचार से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। युवा बेरोजगारी से परेशान हैं।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार गरीबों, मजदूरों, किसानों का उत्पीड़न करने पर तुली है। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड की अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा नेता की संलिप्तता और सत्ता के बल पर वीआईपी का नाम उजागर न होने देने की घटना हो या फिर अन्य मामले सभी में भाजपा सरकार ने अपराधियों को संरक्षण देने का काम किया है।
विज्ञापन

नगर महामंत्री संगठन वैभव पांडे ने कहा कि महिला कुश्ती खिलाड़ी जंतर मंतर पर आंदोलन कर रही हैं लेकिन केंद्र सरकार आरोपी को बचाने का काम कर रही है। इस मौके पर पूर्व दर्जा मंत्री पूरन सिंह रौतेला, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश चंद्र आर्य, नारायण पांडे, जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, सभासद हेम चंद्र तिवारी, प्रदेश सचिव लता तिवारी, अनीता कन्नौजिया, महिला नगर अध्यक्ष दीपा साह, विपुल कार्की, निर्मल रावत, मयंक बिष्ट, नितिन रावत, अमित बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed