फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protest by advocates in almora and bageshwar

Almora News: पुलिस मारपीट के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

Sat, 09 Sep 2023 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 09 Sep 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Protest by advocates in almora and bageshwar
फोटो- 08एएलएम22पी- रानीखेत में नारेबाजी करते अधिवक्ता। संवाद
बागेश्वर/रानीखेत। देहरादून, ऊधमसिंह नगर, सितारगंज और हापुड़ में अधिवक्ताओं के उत्पीड़न के विरोध में जिले के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सीएम को भेजे ज्ञापन में जिले के अधिवक्ताओं ने कहा कि पुलिस ने जिस तरह से अधिवक्ताओं के साथ मारपीट और अभद्रता की वह निंदनीय है। कहा कि पुलिस ने अधिवक्ताओं के खिलाफ एफआई दर्ज कर उत्पीड़न करने का प्रयास किया है। अधिवक्ताओं ने सरकार से तत्काल एफआईआर वापस लेने और दोषी पुलिस कर्मचारियों को दंडित करने की मांग की। इस मौके पर बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विनोद भट्ट, गोविंद सिंह भंडारी, चंदन सिंह ऐठानी, धन सिंह ठठोला, गोविंद सिंह टंगड़िया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रानीखेत में उत्तर प्रदेश के हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज और उत्तराखंड के देहरादून, ऊधमसिंह नगर और अन्य जिलों में पुलिस के अधिवक्ताओं का उत्पीड़न करने से नाराज बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने हापुड़ की घटना पर नाराजगी जताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। हड़ताल से न्यायालय में कामकाज भी प्रभावित रहा और वादकारी परेशान रहे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय ने आरोप लगाया कि अधिवक्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लाठीचार्ज के मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों और पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय, ललित मोहन आर्य, कुबेर सिंह कार्की, नासिर हुसैन, दीपक चंद्र भगत, गंगा सिंह रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed