{"_id":"5d6eb0898ebc3e016d62fbbb","slug":"protest-againt-dda-almora-news-hld3553439194","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीए के खिलाफ गांधी पार्क में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीए के खिलाफ गांधी पार्क में दिया धरना
विज्ञापन
डीडीए के खिलाफ गांधी पार्क में धरना देते विभिन्न संगठनों के लोग।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले विभिन्न संगठनों के लोगों ने गांधी पार्क में धरना दिया। इस अवसर पर हुई सभा में वक्ताओं ने सरकार से जनहित में जल्द प्राधिकरण समाप्त करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
समिति के संयोजक पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि डीडीए लागू किए हुए 22 माह बीत गए हैं। जनता इसे समाप्त करने की मांग करते आ रही है, पर सरकार उदासीन बनी हुई है। भवन निर्माण के लिए नक्सा पास कराने के लिए लोगों को काफी परेशानी हो रही है। वक्ताओं ने प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री, स्थानीय सांसद और विधायक से मांग की कि डीडीए समाप्त करने के लिए पहल करें, अन्यथा जनता आंदोलन तेज करने को बाध्य होगी।
अध्यक्षता चंद्रमणि भट्ट और संचालन कांग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक ने किया। धरने में उपपा की आनंदी वर्मा, राजू गिरि, तारा चंद्र साह, राजीव कर्नाटक, लीला खोलिया, हाजी मोहम्मद शब्बीर, दीपांशु पांडे, अशोक सिंह, ललित मोहन पंत, सभासद हेम चंद्र तिवारी आदि ने भगा लिया।