{"_id":"69cc136d9c0eddb5d90b6f81","slug":"protest-against-the-district-development-authority-slogans-raised-almora-news-c-232-1-shld1002-141555-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में दिया धरना, नारे लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में दिया धरना, नारे लगाए
Wed, 01 Apr 2026 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में सर्व दलीय विकास संघर्ष समिति के बैनर तले एकजुट लोगों ने मंगलवार को नगर के चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारे लगाकर विरोध जताया।
धरना स्थल पर हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि लोग प्राधिकरण के विरोध में धरना देते आ रहे हैं लेकिन अब तक इसे समाप्त नहीं किया गया। प्राधिकरण के मानकों से नए भवनों के निर्माण कार्य में लोगों को दिक्कतें आ रही हैं। जब तक प्राधिकरण को समाप्त नहीं किया जाएगा धरना जारी रहेगा। धरने पर पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, प्रताप सिंह सत्याल, रौबिन भंडारी, भारत रत्न पांडेय, शहाबुद्दीन, पूरन रौतेला, परितोष जोशी, प्रतेश कुमार पांडे आदि बैठे।