फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protest Against Street Lights

स्ट्रीट लाइटें बंद होने से आक्रोशित व्यापारियों ने नगर पंचायत का फूंका पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Protest Against Street Lights
नगर पंचायत गरुड़ का पुतला फूंकते गरुड़ बाजार के व्यापारी - फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। गरुड़ बाजार की स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त नहीं करने से आक्रोशित व्यापारियों ने नगर पंचायत का पुतला दहन किया। आक्रोशित व्यापारियों ने राममंदिर गेट के समीप नगर पंचायत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवा व्यापारी अंकित जोशी के नेतृत्व में गरुड़ बाजार के व्यापारी राम मंदिर गेट पर एकत्र हुए। उन्होंने कहा कि गरुड़ बाजार में स्ट्रीट लाइटें कई माह से बंद पड़ी है। नगर पंचायत से बंद लाइटों को दुरुस्त करने के संबंध में कई बार कह दिया है। नगर पंचायत ने आज तक लाइटें दुरुस्त नहीं की है। व्यापारियों ने नगर पंचायत पर गरुड़ बाजार की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप भी लगाया है। वहां पर व्यापारी चंद्रशेखर बसवाल, दीवान सिंह नेगी, भुवन जोशी, मोहन सिंह नेगी, नरेश नेगी, रिंकू नेगी, गोविंद बिष्ट, संजय जोशी, प्रकाश त्रिपाठी व प्रदीप भाकुनी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed